पुलिस ने फ्लैग मार्च कर पढ़ाया शांति का पाठ

अयोध्या फैसले की घड़ी आते ही शनिवार की सुबह पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस फोर्स को तुरंत सक्रिय कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 11:35 PM (IST)
पुलिस ने फ्लैग मार्च कर पढ़ाया शांति का पाठ
पुलिस ने फ्लैग मार्च कर पढ़ाया शांति का पाठ

महराजगंज : अयोध्या फैसले की घड़ी आते ही शनिवार की सुबह पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस फोर्स को तुरंत सक्रिय कर दिया गया। सुरक्षा प्वाइंट पर मौजूद फोर्स को भ्रमणशील कर दिया। पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने निर्धारित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश दिया।

जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक रोहित ने खुद दिनभर भ्रमणशील रहे। दोनों अधिकारी श्यामदेउरवा क्षेत्र के बड़हरा, बरईपार, बैजौली, मोहम्मदा, हरपुर तिवारी, महदेवा, छपिया, परतावल, सिरसिया गांव में पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर कोर्ट के फैसले का सम्मान करने को कहा। भ्रमण के दौरान सिरिसया में डीजे बज रहा था। एसपी वहां रुके और गाड़ी से नीचे उतरकर आयोजन का कारण पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने पिकअप पर लदे साउंड को थाने लेकर चली गई।

---

धार्मिक स्थल पर फोर्स तैनात, दिनभर दौड़ते रहे अधिकारी

मिश्रित आबादी के हिसाब से पुलिस ने डेढ़ सौ गांवों की सूची तैयार की थी। जिसमें 47 गांव अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया। यहां पुलिस के अलावा जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। ताकि फैसले के बाद गांव की गतिविधियों पर सीधे तौर पर नजर रहे। इसके अलावा जिले के सभी धार्मिक स्थल, चौक चौराहे, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बाजार में अतिरिक्त फोर्स को सुबह दस बजे से तैनात कर दिया गया। इनकी निगरानी के लिए अलग से व्यवस्था की गई। कई जगहों पर बैरियर भी लगाया गया। पुलिस पिकेट के पास घेराबंदी रही। सक्सेना तिराहा, सिदुरिया, पकड़ी, तिनमोहनी पर फोर्स तैनात रही। अधिकारियों को कई टोली में बांट दिया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर वह भी दौड़ लगाते रहे।

chat bot
आपका साथी