खेत में पानी चलाने को लेकर मारपीट, दो गंभीर

पीड़ित महिला जायशा खातून ने तहरीर में कहा है कि रविवार को लड़का महबूब आलम खेत में पानी चला रहा था। इसी दौरान खैराटी गांव के आधा दर्जन लोग आए और पहले पानी चलाने की जिद करने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 10:21 PM (IST)
खेत में पानी चलाने को लेकर मारपीट, दो गंभीर
खेत में पानी चलाने को लेकर मारपीट, दो गंभीर

महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिघोरवा में रविवार को खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के मां-बेटे को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित महिला जायशा खातून ने तहरीर में कहा है कि रविवार को लड़का महबूब आलम खेत में पानी चला रहा था। इसी दौरान खैराटी गांव के आधा दर्जन लोग आए और पहले पानी चलाने की जिद करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। जान बचाकर गांव की तरफ भाग रहे बेटे का पीछा कर आरोपितों ने घर में घुसकर मारा पीटा। इंस्पेक्टर शिव मनोहर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच पड़ताल चल रही है।

chat bot
आपका साथी