पूर्व सैनिकों ने जलाया दीप, कोरोना को हराने का संकल्प

नायक राम थापा ने कहा है कि भव्यतापूर्ण दीपोत्सव को देखकर मन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कोरोना से जीतने के लिए मनोबल बड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 06:07 AM (IST)
पूर्व सैनिकों ने जलाया दीप, कोरोना को हराने का संकल्प
पूर्व सैनिकों ने जलाया दीप, कोरोना को हराने का संकल्प

महराजगंज: कोरोना के अंधकार के खिलाफ जंग के प्रतीक के तौर पर रविवार की रात नौ बजे सैनिक गांव उदितपुर भी जगमग हो उठा। दीया, मोमबत्ती, टार्च, मोबाइल का लाइट जलाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान होते ही हर घर में दीपक जले। पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों ने घर- घर दीवाली मनाई। सैनिकों ने पूरे उत्साह के साथ घर में अंधेरा कर अपनी दरवाजे व छतों पर दीपों को सजाया।

सूबेदार मेजर एसबी गुरुंग ने कहा कि बिना एकता के कोरोना संक्रमण को रोकना संभव नहीं है। देशवासियों की एकता के बल पर ही संक्रमण को रोका जा सकता है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर दीप जलाकर एकता को प्रदर्शित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता क‌र्फ्यू व थाली, ताली बजाने की अपील किया था। देश के लोगों ने इसका गंभीरता से पालन कर एकता की मिसाल कायम किया था। दीप जलाने के कार्यक्रम से भी हम लोगों ने देश की एकता व अखंडता को प्रदर्शित किया है। यह कोरोना के जंग को जीतने के लिए निर्णायक साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के लोग एकजुट होकर कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन का गंभीरता से पालन कर रहे हैं। लोगों ने दीप जलाकर कोरोना से जीत का मन बना लिया है। लगता है अब बहुत कम समय में ही हम इस वायरस से छुटकारा पा जाएंगे।

नायक राम थापा ने कहा है कि

भव्यतापूर्ण दीपोत्सव को देखकर मन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कोरोना से जीतने के लिए मनोबल बड़ा है। लोगों का यह मनोबल इसे रोकने में कारगर साबित होगा। यह दीपोत्सव अद्भाुत था।

chat bot
आपका साथी