रावण वध होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

महराजगंज घुघली क्षेत्र के मटकोपा गांव में आयोजित श्री घुघली क्षेत्र के मटकोपा गांव में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के अंतिम दिन बीती रात महुअवा अहिरौली के रामलीला समिति के कलाकारों ने रावण वध व राम राज्याभिषेक का मंचन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:07 AM (IST)
रावण वध होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल
रावण वध होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

महराजगंज: घुघली क्षेत्र के मटकोपा गांव में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के अंतिम दिन बीती रात महुअवा, अहिरौली के रामलीला समिति के कलाकारों ने रावण वध व राम राज्याभिषेक का मंचन किया। कलाकार भैरव दास ने रावण व मंडलेश्वर राजकुमार यादव ने रामलीला मंचन में अविस्मरणीय किरदार निभाया। जिसे देख दर्शक हर्षित हो गए। रावण द्वारा सीता का हरण किए जाने के बाद राम रावण के बीच युद्ध शुरू होता है। इस युद्ध में कई योद्धाओं के मारे जाने के बाद कुंभकरण युद्ध करने के लिए रणक्षेत्र में जाता है। वह भी प्रभु के हाथों मारा जाता है। मेघनाथ युद्ध के लिए जब जाता है तो वह रणभूमि मारा जाता है। अंत में रावण युद्ध भूमि में पहुंचकर प्रभु श्री राम से युद्ध करता है। बहुत प्रयास के बाद जब रावण का वध नहीं हो पाता। तब विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। इसके बाद प्रभु श्री राम रावण के नाभि में बाण चलाते हैं और रावण का वध हो जाता है। राम की भूमिका में राजन पांडेय, रावण की भूमिका में भैरव दास, लक्ष्मण की भूमिका में आशीष कुमार व हनुमान की भूमिका डीएन दुबे ने निभाई। राजाराम, गुप्ता, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, इस्तखार खान, रामदरश विश्वकर्मा, साहिल खान, अरुण चौहान, रामबदन साहनी, जोगेंद्र साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी