पानी के लिए तरस रहे लोग

जहां हर घर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की बात हो रही है वहीं नगर पंचायत निचलौल में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को शुद्ध पेयजल के साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 11:17 PM (IST)
पानी के लिए तरस रहे लोग
पानी के लिए तरस रहे लोग

महराजगंज : जहां हर घर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की बात हो रही है, वहीं नगर पंचायत निचलौल में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को शुद्ध पेयजल के साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए 186 इंडिया मार्क हैंडपंप में से 42 हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिसको कोई पूछने वाला नहीं है। सार्वजनिक टोटियों की दशा भी खराब है। 180 टोटी में से करीब 10 तो बंद पड़ी हैं, जबकि कुछ में लगातार पानी गिरता रहता है। हिदी वार्ड निवासी रंदीप जायसवाल ने बताया कि उनका वार्ड मुख्य कस्बे के रूप में जाना जाता है। यहां नगर व देहात से तमाम लोग आते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है।

------ कृष्णा नगर वार्ड के गुड्डू मोदनवाल का कहना है कि तहसील चौराहा एकदम व्यस्त चौराहा है, लेकिन यहां पेयजल के लिए लगा एकमात्र हैंडपंप भी महीनों से खराब पड़ा है। जिस पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है।

------- घोड़हवा वार्ड निवासी बुद्धिराज चौधरी का कहना है कि उनके घर के पास लगा हैंडपंप कई महीने से खराब पड़ा है। जिसकी जानकारी उन्होंने सभासद व नपं अध्यक्ष को दी है, लेकिन अभी तक उसको ठीक नहीं कराया गया है।

---

नगर क्षेत्र में सभी खराब पड़े हैंडपंप के रीबोर के लिए जलनिगम को सूचना दे दी गई है। जल्द ही सभी हैंडपंप व टोटी को ठीक करा लिया जाएगा।

देवेंद्र मणि त्रिपाठी

अधिशासी अधिकारी, नपं निचलौल, महराजगंज

chat bot
आपका साथी