सजाए गए चर्च, तैयारी पूरी, क्रिसमस आज

क्रिसमस के मुख्य समारोह का आयोजन मंगलवार रात क्राइस्ट द किग कैथोलिक चर्च में आयोजित किया गया। चर्च परिसर में गोशाला के साथ कृतिम पहाड़ झरना और तालाब की मनोहर झांकी सजाई गई। देर रात 11 बजे से प्रभु यीशु के जन्मदिन पर विशेष प्रार्थना की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 11:49 PM (IST)
सजाए गए  चर्च, तैयारी पूरी, क्रिसमस आज
सजाए गए चर्च, तैयारी पूरी, क्रिसमस आज

महराजगंज: क्रिसमस के मुख्य समारोह का आयोजन मंगलवार रात क्राइस्ट द किग कैथोलिक चर्च में आयोजित किया गया। चर्च परिसर में गोशाला के साथ कृतिम पहाड़, झरना और तालाब की मनोहर झांकी सजाई गई। देर रात 11 बजे से प्रभु यीशु के जन्मदिन पर विशेष प्रार्थना की जाएगी। प्रभु यीशु के बाल रूप की मूर्ति चर्च से गोशाला में सजाई गई। रात 12 बजे केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाकर सभी को बधाई दी जाएगी। फादर एलेक्स ने बाइबल से पढ़कर सुनाया कि बैतलहम के छोटे कस्बे में गौशाला की चरनी जब प्रभु यीशु का जन्म हुआ। सर्वप्रथम चरवाहों ने प्रभु के दर्शन किए। इसी प्रकार अगापे मिशन चर्च, गुड शेफर्ड मिशन चर्च में मंगलवार रात 12 बजे केक काटकर कैरोल गीत गाए गए। पादरी जाखेर बड़ भुइयां ने बताया कि 25 दिसंबर को 10 बजे से प्रार्थना, गीत, भजन, क्रिसमस संदेश और अंत में भोज का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी प्रकार मार्डन एकेडमी ललाइन पैसिया में क्रिसमस के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह की झांकी सजाकर बच्चो ने एक दूसरे को हैप्पी क्रिसमस की बधाई दी। प्रिसिपल एम.एन. दास ने बताया कि क्रिसमस प्रेम, भाईचारा, क्षमा का संदेश देता है। इस मौके पर एश्वर्या, अरून पांडेय, पाण्डेय, सुमन गिरी,आदित्य पांडेय, नियाज,अमृता ,बुसरा सहित काफी लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी