जिले के अधिकांश हैंडपंप खराब, नागरिक हलकान

महराजगंज: जिले में लगे अधिकांश इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पड़े हैं। जो सही भी हैं वह दूषित जल उगल रहे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 12:11 AM (IST)
जिले के अधिकांश हैंडपंप खराब, नागरिक हलकान
जिले के अधिकांश हैंडपंप खराब, नागरिक हलकान

महराजगंज: जिले में लगे अधिकांश इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पड़े हैं। जो सही भी हैं वह दूषित जल उगल रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के कई हैंडपंप के हैंडल भी गायब हैं। सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी लोगों को शुद्धपेय जल मुहैया नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण आम जनता दूषित जल पीने के लिए मजबूर हैं । जनपद के पड़री, चिउरहा, चौपरिया, अमरुतिया, सवना, बांसपार बैजोर, शिकारपुर, भिसवा, फरेंदा खुर्द, डंडवार खुर्द, निरनाम पश्चिमी, रतनपुर खुर्द, मथुरानगर, सिधवारी, हरबंसपुर, पनियरा के बसडिला, बैजूडेरा, हेमछापरा, गोनहा, रामपुर बैदा आदि गांवों में अधिकांश इंडिया मार्क हैंड खराब हैं। जबकि कई दूषित जल दे रहे हैं। खराब पड़े हैंडपंपों के मरम्मत के लिए लोगों ने कई बार शिकायत भी किया, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया जा सका है।

------------

जनपद में खराब इंडिया मार्क हैंडपंपों की मरम्मत और आवश्यकता अनुसार बो¨रग के निर्देश दिए गए हैं। जहां हैंडपंपों के ठीक न होने की शिकायत हैं, उसे शीघ्र ठीक कराया जाएगा।

राम¨सहासन प्रेम

मुख्य विकास अधिकारी

chat bot
आपका साथी