धान विक्रय के लिए 15 तक पंजीयन कराएं किसान

धान विक्रय करने के इ'छुक किसान 15 सितंबर तक अपना पंजीयन हर हाल में कराना सुनिश्चित करें। पंजीयन कराने वाले किसानों को जहां बिचौलियों से राहत मिलेगी, वहीं उन्हें सुविधाजनक तरीके से बेहतर समर्थन मूल्य भी सीधे खाते में प्राप्त हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:50 PM (IST)
धान विक्रय के लिए 15 तक पंजीयन कराएं किसान
धान विक्रय के लिए 15 तक पंजीयन कराएं किसान

महराजगंज: धान विक्रय करने के इच्छुक किसान 15 सितंबर तक अपना पंजीयन हर हाल में कराना सुनिश्चित करें। पंजीयन कराने वाले किसानों को जहां बिचौलियों से राहत मिलेगी, वहीं उन्हें सुविधाजनक तरीके से बेहतर समर्थन मूल्य भी सीधे खाते में प्राप्त हो जाएगा।

यह बातें नौतनवा व फरेंदा तहसील में बुधवार को आयोजित किसान जागरुकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार ¨सह ने कही। उन्होंने कहा कि बिना पंजीयन किसानों के धान की खरीद नहीं की जाएगी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी ने कहा कि किसानों को पंजीकरण को लेकर जागरूक किया जाए, जितनी अधिक संख्या में किसान जागरूक होंगे, उसका लाभ उतने अधिक लोगों को मिलेगा। पंजीकरण के अभाव में किसान धान विक्रय करने से वंचित रह सकते हैं, ऐसे में सभी किसान प्राथमिकता के आधार पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान जिले के अन्य क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी