20 दिन बाद भी कटान स्थलों की मरम्मत नहीं

इसके दोनों कटान स्थलों को भरने का काम शुरु नहीं हो सका है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:59 PM (IST)
20 दिन बाद भी कटान स्थलों की मरम्मत नहीं
20 दिन बाद भी कटान स्थलों की मरम्मत नहीं

महराजगंज : महाव का जलस्तर मंगलवार को सामान्य से काफी कम रहा। फिर भी इसके दोनों कटान स्थलों को भरने का काम शुरु नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रवासियों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन के पास कोई कार्ययोजना नहीं है। महाव नाले का बांध बीते 14 जुलाई से दो स्थानों पर टूटा पड़ा है। बांध की मरम्मत न कराए जाने से बाढ़ का पानी धान की फसल को बर्बाद कर रहा है। जिसका खामियाजा किसानों को हर साल की भांति इस साल भी भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ प्रभावित गांवों में आबादी के समीप जमा गंदा पानी व कूड़े कचरे से उठ रही दुर्गंध से बीमारी के फैलने की आशंका काफी बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी