वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई शिवलिग की स्थापना

भगवान भोलेनाथ के इस मंदिर की प्राचीनता बताते हुए कहा कि 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में आज भगवान भोलेनाथ ने नए कलेवर में पुन मंदिर की दिव्यता को बढ़ा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:36 PM (IST)
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई शिवलिग की स्थापना
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई शिवलिग की स्थापना

महराजगंज: परसामलिक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सूर्यपुरा में प्राचीन शिवमंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ के शिवलिग की स्थापना कराई गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी ने भगवान भोलेनाथ के इस मंदिर की प्राचीनता बताते हुए कहा कि 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में आज भगवान भोलेनाथ ने नए कलेवर में पुन: मंदिर की दिव्यता को बढ़ा दिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान धीरज त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, संतोष मणि त्रिपाठी, नील मणि त्रिपाठी रविद्र मणि त्रिपाठी, सुधीर मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी