डा. प्रवीण गुप्ता जिलाध्यक्ष, डा. रितेश बनें जिलामंत्री

जिला कार्यकारिणी का चुनाव नगर के एक मैरेज हाल में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 05:21 PM (IST)
डा. प्रवीण गुप्ता जिलाध्यक्ष, डा. रितेश बनें जिलामंत्री
डा. प्रवीण गुप्ता जिलाध्यक्ष, डा. रितेश बनें जिलामंत्री

महराजगंज: फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी का चुनाव नगर के एक मैरेज हाल में संपन्न हुआ। इस दौरान डा. प्रवीण गुप्ता को निर्विरोध जिलाध्यक्ष तथा डा. रितेश यादव को जिलामंत्री चुना गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पियूष सिंह पिटू ने बताया कि डा. देवेंद्र मिश्र को जिला संरक्षक, डा. आलोक कुमार पटेल को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. दिलीप कुमार सिंह और डॉ. रविद्र गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. सुजीत कुमार चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष, डा. चंद्रशेखर पाल को जिला संगठन मंत्री, डॉ. आलोक कुमार विश्वकर्मा को नगर अध्यक्ष सिसवा, डॉ.अमित त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष सदर, डॉ. अभिषेक पटेल को परतालव अध्यक्ष, डॉ. कमलेश यादव को जिला सचिव बनाया गया है। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय महासचिव कृष्णानंद पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. मेराज आलम, एवं गोरखपुर मंडल अध्यक्ष डा. शशांक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी