पुलिस फाय¨रग युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी भारत-नेपाल की पुलिस

भारत-नेपाल सीमा के डंडा हेड के रास्ते नेपाल जाते समय एक भारतीय नंबर की बाइक सवार युवक की नेपाल पुलिस की फाय¨रग में मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जिस पर उसने पुलिस पर फाय¨रग कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 11:20 PM (IST)
पुलिस फाय¨रग युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी भारत-नेपाल की पुलिस
पुलिस फाय¨रग युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी भारत-नेपाल की पुलिस

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा के डंडा हेड के रास्ते नेपाल जाते समय एक भारतीय नंबर की बाइक सवार युवक की नेपाल पुलिस की फाय¨रग में मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जिस पर उसने पुलिस पर फाय¨रग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नेपाल पुलिस की गोली से युवक घायल हो गया, उसे पुलिस कर्मी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार की रात 11 बजे नेपाल के रुपंदेही जिले की पुलिस सीमा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा हेड के रास्ते एक युवक बाइक से आते दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक लेकर भागने लगा। गश्ती पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सीमा से सटे रुपंदेही जिले के नोडिहवा गांव में घेर लिया। अपने को घिरता देख युवक ने पुलिस पर फाय¨रग कर दी। जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चर्चा है कि युवक भारतीय है, अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। रुपंदेही जिले के पुलिस अधीक्षक हृदय थापा ने बताया कि भारतीय बाइक पर सवार एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने फाय¨रग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में युवक को भी गोली लग गई। सोनौली पुलिस से संपर्क कर युवक की पहचान के साथ उसके आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक रोहित ¨सह सजवान ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। शीघ्र ही नेपाल पुलिस से संपर्क कर युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी