बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम के साथ बाल दिवस के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:33 PM (IST)
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

महराजगंज: देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम के साथ बाल दिवस के रूप में मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाल दिवस की धूम रही। इस दौरान स्कूलों के साथ ही विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में भी उनकी याद में कार्यक्रम हुए।

स्थानीय सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर चाचा नेहरू को याद किया। विद्यालय के प्रबंधक सीजे थामस और प्रधानाचार्य लिली थामस ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गोष्ठी में चाचा नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। सेंट जेवियर्स स्कूल चौक रोड में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बाल दिवस के दिन किया गया।

इस दौरान म्यूजिकल चेयर, बैलून बैलेंस, बालीबाल, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस दौरान संस्थापक गीता चंद्रा, प्रबंधक रत्नेश चंद्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कालेज महराजगंज में भी पंडित नेहरू की जयंती उल्लास पूर्वक मनाई गई।

प्रधानाचार्य राम इंद्र चक्रवर्ती ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह प्रथम प्रधानमंत्री के साथ लेखक भी थे। इस अवसर पर घनश्याम प्रकाश राव, आनंद प्रकाश राव, जितेंद्र वर्मा, एएन पांडेय, दिग्विजय वर्मा, मनोज वर्मा सहित बड़ी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। दी पैरामाउंट एकेडमी महराजगंज में बच्चों ने चाचा नेहरू की वेशभूषा पहनकर केक काटकर उत्सव मनाया। इस दौरान आकाश सिंह,रौशन जहां खान,सोनी जायसवाल, अजिता श्रीवास्तव,मोनिका सिंह आदि उपस्थित रहीं। आरके सनसाइन एकेडमी में भी बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता, मधुममता सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। विजन एकेडमी में उपप्रबंधक विभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में जयंती मनाई गई । इस दौरान प्रधानाचार्य नेहा सिघानियां आदि उपस्थित रहीं। डा. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य विनोद कुमार पाल, सिटी मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल में पूर्व प्रधानाचार्य गौरीशंकर वर्मा ,शिवशंकर सिंह पब्लिक विद्यालय में विजय सिंह चौधरी शामिल रहे।

कमलावती देवी आइडीएल सेंटर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रिया गुप्ता, कास्मापोलिटन स्कूल में प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल आदि की देखरेख में जयंती मनाई गई।

chat bot
आपका साथी