मना करने के बाद भी बारातियों ने बजाया डीजे, दुल्हन ने लौटा दी बारात

दुल्हन को बहुत मनाया गया लेकिन वह फैसले पर अड़ी रही, जिसके बाद बारात को वापस अपने घर बैरंग लौटना पड़ा।

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Mon, 29 May 2017 08:49 AM (IST) Updated:Mon, 29 May 2017 08:49 AM (IST)
मना करने के बाद भी बारातियों ने बजाया डीजे, दुल्हन ने लौटा दी बारात
मना करने के बाद भी बारातियों ने बजाया डीजे, दुल्हन ने लौटा दी बारात

महाराजगंज (जेएनएन)। महराजगंज जिले में शादी के दौरान डीजे बजाने से मना करने के बाद भी बरातियों के नहीं मानने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। यह मामला कोल्हुई क्षेत्र के मैनहवा गांव का है जहां पर शुक्रवार की रात एक घर में बहुत ही धूमधाम के साथ बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी।

बारात गांव में पहुंची और सभी बाराती साथ लेकर आए डीजे पर डांस कर रहे थे। घरातियों ने बारातियों से डीजे बंद करने को कहा लेकिन बारातियों ने इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी बहसबाजी हुई। यह मामला इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया।

इस हंगामे के बाद बाराती वापस जाने लगे कि तभी गांव के प्रधान ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराकर किसी तरह से बारातियों बारात वापस ले जाने से रोका। द्वारपूजा के बाद बारातियों ने खाना खाया, माहौल सामान्य हो ही गया था कि तभी इसी बीच किसी ने डीजे को लेकर हुए विवाद की जानकारी दुल्हन को दे दी।

यह भी पढ़ें: एबीवीपी ने देश में एकता लाने का काम किया है: सीएम योगी

यह सुनने के बाद दुल्हन भड़क गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन को बहुत मनाया गया लेकिन वह फैसले पर अड़ी रही, जिसके बाद बारात को वापस अपने घर बैरंग लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ की छात्रा ने किया आइएस से जुड़े युवक संग निकाह

chat bot
आपका साथी