कलम दवात के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

नगर पालिका के बिस्मिलनगर वार्ड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान चित्रगुप्त का पूजन की गई । मंदिर के संरक्षक समिति के सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव बद्री विशाल श्रीवास्तव अशोक कुमार श्रीवास्तव राज नारायन लाल श्रीवास्तव व कांजीलाल श्रीवास्तव ने एकत्रित होकर पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 10:24 PM (IST)
कलम दवात के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
कलम दवात के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

महराजगंज: धरती पर जन्म लेने वाले प्राणियों के पाप व पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ समाज के लोगों ने पारंपरिक ढंग से की। परिवार के लोग अपने-अपने घरों में एक साथ बैठकर भगवान की चित्र को रखकर कलम दवात की पूजा की तथा जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

नगर पालिका के बिस्मिलनगर वार्ड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान चित्रगुप्त का पूजन की गई । मंदिर के संरक्षक समिति के सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, बद्री विशाल श्रीवास्तव , अशोक कुमार श्रीवास्तव, राज नारायन लाल श्रीवास्तव व कांजीलाल श्रीवास्तव ने एकत्रित होकर पूजा अर्चना की। मान्यता है कि चित्रगुप्त भगवान का अवतार कलम-दवात के साथ हुआ था। धर्मराज के दरवार में भगवान चित्रगुप्त धर्म अधर्म का लेखा जोखा रखते थे। इनके कार्य कुशलता को देख कर ब्रह्मा जी ने वरदान दिया था कि इनके वंशज भी सभी गुणों से निपुण होंगे। इस दौरान अनिल कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र लाल श्रीवास्तव, राकेश बिहारी, के एन वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, शुभम, रवि, प्रमोद श्रीवास्तव, सुंदरलाल श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, संचित, अषुतोष ,अजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश बिहारी श्रीवास्तव, नीरज कुमार श्रीवास्तव, सत्यानंद श्रीवास्तव, विश्वनाथ लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अर्चित श्रीवास्तव, हरीश लाल श्रीवास्तव आदि ने पूजा अर्चना की। घुघली क्षेत्र के मटकोपा में भी धूमधाम के साथ चित्रगुप्त पूजन का आयोजन हुआ। विनोद कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश लाल, चंद्र प्रकाश, सुनील कुमार, मनीष, राजीव, शिव रतन, अमित, पुनीत अनय, नीलरतन, हिमांशु, सुधांशु सोहम सहित पूरा कायस्थ परिवार उपस्थित रहा। भिटौली संवाददाता के अनुसार तरकुलवा तिवारी गांव में डा. संगम लाल श्रीवास्तव ने विधि विधान से की। ज्वाला लाल, मनीष श्रीवास्तव ,आनंद श्रीवास्तव, शिवम, मानस, संस्कार, अन्वी मौजूद रहे। भिटौली में अवकाश प्राप्त शिक्षक उमेश लाल श्रीवास्तव, कमलेश लाल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, मनोज लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी