अजगर को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपित गिरफ्तार

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत डढौली में संरक्षित जीव अजगर को मारने के आरोप में वन कर्मियों ने प्रधान पुत्र आलोक भारती को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मानव वन्य जीव संघर्ष में संरक्षित वन्य जीव अजगर के मौत का मामला सामने आया है ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 12:33 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 12:33 AM (IST)
अजगर को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपित  गिरफ्तार
अजगर को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपित गिरफ्तार

महराजगंज: सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत डढौली में संरक्षित जीव अजगर को मारने के आरोप में वन कर्मियों ने प्रधान पुत्र आलोक भारती को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

मानव वन्य जीव संघर्ष में संरक्षित वन्य जीव अजगर के मौत का मामला सामने आया है । मामले में वन विभाग ने आरोपित युवक व ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी के पुत्र 28 वर्षीय आलोक को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है ।जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को दढ़ौली ग्राम निवासी आलोक भारती अपने खेत की रखवाली करने गए। कुछ देर बाद खेत में अजगर देखा तो लाठी से पीट कर मार डाला फिर बाइक से अजगर को अनगिनत बार रौंदा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रेंजर को दी। रविवार को डिप्टी रेंजर रामअवध प्रसाद ,रामफेर ,आशीष कुमार ¨सह, प्रमोद मिश्र पहुंच गए और गड्ढा खोदकर अजगर को दफना रहे आलोक को गिरफ्तार कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी अशोक चंद्रा ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1927 की धारा नौ व 51 के तहत केस दर्ज कर चालान किया गया है।

chat bot
आपका साथी