लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

महराजगंज : राष्ट्रीय लोक अदालत आठ अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर अधिकाधिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 11:50 PM (IST)
लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण पर जोर
लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

महराजगंज : राष्ट्रीय लोक अदालत आठ अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर अधिकाधिक मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया। सफलता के लिए 30 मार्च, तीन व सात अप्रैल का ट्रायल बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जनपद न्यायाधीश के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार ¨सह की अध्यक्षता में मंगलवार को जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया। सचिव ने कहा कि पहले भी गांवों में होने वाले विवाद का हल सुलइ-समझौते के आधार पर पंचायत में हो जाता था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाने की कड़ी है लोक अदालत। इसके लिए 30 मार्च को परतावल में शिविर आयोजित किया जाएगा और अधिकाधिक लोगों से लोक अदालत में मामले को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर देवेश कुमार गुप्त, वरिष्ठ अधिवक्ता स्वामीनाथ तिवारी, राजेश कुमार उपाध्याय आदि ने भी विचार व्यक्त किया और लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि इसके माध्यम से हर तरह के मामले का निपटारा किया जाता है और त्वरित न्याय की परिकल्पना साकार होती है। शिविर के बाद प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी