शिक्षा से ही व्यक्तित्व विकास संभव: डा.रामदरश राय

महराजगंज: स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मथुरानगर, आनंदनगर में वार्षिकोत्स

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 10:37 PM (IST)
शिक्षा से ही व्यक्तित्व विकास संभव: डा.रामदरश राय

महराजगंज:

स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मथुरानगर, आनंदनगर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बालिकाओं की प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर ¨सह व विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय ¨हदी विभाग के प्रोफेसर डा. रामदरश राय रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागतगीत, सरस्वती वंदना, व अतिथियों का बैच लगाकर कर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्रा अंकिता, सुप्रिया, प्रीती पाठक, मोनिका बर्मा दिव्या पाण्डेय ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। इसके साथ ही अमन मिश्र, मुस्कान मद्धेशिया, आर्या श्रीवास्तव, संध्या जायसवाल, प्रतिज्ञा मिश्रा, शशि गुप्ता, रवि यादव, अनुराग यादव, विजय, साक्षी मिश्रा ने नृत्य, भजन, लोकगीत, रास गीत, लघुनाटिका, युगल गीत, शिव बंदना के साथ ही अभिनय प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए गोरखपुर विश्व विद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रवक्ता डा. रामदरश राय ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को गति मिल सकती है। शिक्षा व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका रखती है। इस लिए समाज के हर वर्ग को शिक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। तभी देश व समाज का भला हो सकता है। कार्यक्रम में प्रेम चन्द गौड़, संतोष कुमार ¨सह,गंगा प्रसाद द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्यम मिश्र, अनुश्री चौधरी ने किया। आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश राम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर तारकेश्वर, राजेन्द्र पति त्रिपाठी,सुरेश ¨सह, मेजर सुबेदार यादव, राजेश जायसवाल, नवल सर्राफ, अशोक जायसवाल, संजय टिबड़ेवाल, बुद्धदेव शुक्ल, योगेश्वर प्रसाद,बी डी चौबे, त्रिभुवन नरायण मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी