फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिखाया इकबाल

महराजगंज: ब्लाक प्रमुख पद के मतदान से दो दिन पूर्व शुक्रवार की दोपहर पुलिस अपने ताकत का एहसास दिलात

By Edited By: Publish:Fri, 05 Feb 2016 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2016 11:13 PM (IST)
फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिखाया इकबाल

महराजगंज: ब्लाक प्रमुख पद के मतदान से दो दिन पूर्व शुक्रवार की दोपहर पुलिस अपने ताकत का एहसास दिलाते हुए फरेन्दा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाल कर आनन्दनगर कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान भारी पुलिस बल के अलावा अन्य सुरक्षा के लोग मुस्तैदी के साथ देखे गये। फ्लैग मार्च में शामिल सैकड़ों जवान रोड पर निकले तो नगरवासियों में बेचैनी छा गई। लोगों में उत्सुकता होने लगी की नगर में कोई बड़ी घटना हो गयी है, लेकिन कुछ ही पलो में पता चला की दो दिन बाद होने वाले चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सर्व प्रथम जवान थाने से निकल कर विष्णु मंदिर, मिलगेट, धानी ढ़ाला, स्टेशन रोड होते हुए अम्बेडकर तिराहे पर आकर रूक गये। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष फरेन्दा डीके शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को नही होने दिया जायेगा। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के साथ कड़ा से कड़ा बर्ताव किया जायेगा। इसके साथ ही आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उक्त अवसर पर चौकी प्रभारी सोभा यादव, विकास यादव, विनोद पाण्डेय, भगवान यादव, विजय मल्ल, अरविन्द शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे

chat bot
आपका साथी