महिलाओं को जागरूक होना जरूरी: जरीना उस्मानी

महराजगंज: शासन स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को नहीं हो पा रही है। इससे व

By Edited By: Publish:Fri, 22 May 2015 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 22 May 2015 01:14 AM (IST)
महिलाओं को जागरूक होना जरूरी: जरीना उस्मानी

महराजगंज: शासन स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को नहीं हो पा रही है। इससे वे योजना का पूरी तरह लाभ उठाने से वंचित रह जा रही है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। ताकि वे अपने अधिकार के बारे में समझ सके और योजना का पूरी तरह लाभ उठा सके।

उक्त बातें गुरूवार को पीडब्लूडी डाक बंगले में प्रेस वार्ता के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कही। उन्होने कहा कि आयोग घरेलू ¨हसा को लेकर सतर्क है। यदि कहीं महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है तो इसकी जानकारी महिला थाने में दे। शिकायत पहुंचते ही कार्रवाई होगी। शिक्षा के मामले में उन्होने कहा कि बेटी व बेटा में भेद न करें। महिलाओं के समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को महिला आयोग की सदस्य बैठेगी। उनसे मिल कर महिलाएं अपनी समस्या को बताएं त्वरीत न्याय होगा। जिस प्रकार से बेटा को शिक्षा दे रहे हैं उसी प्रकार से बेटी को भी पढाएं। उन्होने ने कहा कि विधवा, परित्यकता, विकलांग महिलाओं को अलग परिवार का दर्जा दिया जाए। ऐसी महिलाओं के लिए दो एकड़ जमीन पट्टा करने की मांग किया जा रहा है। इसके अलावा लड़कियों का पिता के संपति में तब तक अधिकार है जब तक अविवाहित है शादी के बाद पति की आधी संपति मिले। यदि कोई महिला या लड़की किसी ¨हसा का शिकार है या उसे कोई परेशान कर रहा हो तो 1090 पर डायल करें तत्काल सुनवाई होगी। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत आती है तो इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा 108 पर डायल करें तत्काल सेवा में एंबुलेंस पहुंचेगा सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर खास कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करें।

chat bot
आपका साथी