वायु, पित्त व कफ पर नियंत्रण से ही दीर्घायु की प्राप्ति

महराजगंज : वायु, पित्त व कफ पर नियंत्रण कर मनुष्य दीर्घायु प्रात कर सकता है। जीवन पर्यन्त निरोग रह स

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 10:23 PM (IST)
वायु, पित्त व कफ पर नियंत्रण से ही दीर्घायु की प्राप्ति

महराजगंज : वायु, पित्त व कफ पर नियंत्रण कर मनुष्य दीर्घायु प्रात कर सकता है। जीवन पर्यन्त निरोग रह सकता है। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति इसके लिए उपयोगी है। ये बातें जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने सरडीहा में पंचतत्व चिकित्सालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह में कहीं।

महाराष्ट्र से आए डा. बासुदेव नारायण कमले, दिल्ली के डा. राजकुमार त्यागी, कोइराला कैंसर अस्पताल-भरतपुर नेपाल के डा. कृष्ण प्रसाद सुनेगी ने प्राकृतिक चिकित्सा पर जोर दिया। सभी ने शिविर में आए रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की और प्राकृतिक चिकित्सा व योग के साथ ही खान-पान पर नियंत्रण की सलाह दी। जीवन शैली में परिवर्तन करने व नियमित जीवन चर्या पर जोर दिया।

संचालिका डा. ऊषा उपाध्याय व थेरेपिस्ट सृजन शर्मा, मोती शर्मा ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्रजेश उपाध्याय, डा. हफीजुर्रहमान, अबुल कलाम, संत राय, राकेश उपाध्याय, राम चयन ने सक्रिय योगदान दिया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दर्जनों लोग आए व स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

-------------

chat bot
आपका साथी