जिले में पांच दिन विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी भाजपा

महराजगंज : जनपद में 7 से 11 फरवरी तक भारतीय जनता पार्टी विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। यह जानकारी जिला

By Edited By: Publish:Tue, 27 Jan 2015 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jan 2015 10:43 PM (IST)
जिले में पांच दिन विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी भाजपा

महराजगंज : जनपद में 7 से 11 फरवरी तक भारतीय जनता पार्टी विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कार्यकर्ताओं की बैठक में दी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर तराई के इस जिले समेत पूरे प्रदेश में 7, 8, 9, 10 व 11 फरवरी को विशेष सदस्यता अभियान चलेगा।

इस अवसर जिला कमेटी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, नगर कमेटी, शिक्षा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

-----------

chat bot
आपका साथी