जगमग झालर व देवी गीत से गुलजार हैं छठ घाट

महराजगंज: बुधवार की शाम नगर क्षेत्र के छठ घाट रंगबिरंगी जगमग झालर व देवी गीत से गुजार रहे। डीजे व

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 06:04 PM (IST)
जगमग झालर व देवी गीत से गुलजार हैं छठ घाट

महराजगंज:

बुधवार की शाम नगर क्षेत्र के छठ घाट रंगबिरंगी जगमग झालर व देवी गीत से गुजार रहे। डीजे व बैंड बाजा की धुन पर बज रही देवी गीत पर कुछ उत्साही महिलाओं ने नृत्य किया। घाट के आस पास दुकानदारों ने गुब्बारा, पटाखा की दुकानें सजाए हुए थे। पर्व को लेकर बच्चे काफी उत्साही दिखे। जहां व्रती महिलाएं पानी में डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दे रही थी,वहीं साथ गई महिलाओं ने घाट पर बज रहे देवी गीत के आगे अपने आप को रोक न सकी और गाना के धून पर थिरकने लगी। शास्त्रीनगर स्थित उद्योग चौराहा पर फरेंदा रोड से लेकर पोखरा तक भीड़ लगी थी। इसी तरह बलिया नाला अमरूतियां, पड़री, मऊ पाकड़ आदि घाटों पर यही स्थिति रही। चिउरहा व गांधी नगर, बैकुण्ठपुर आदि छठ घाट पर देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। छठ पर्व के कारण बलिया नाला पुल पर शाम को जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस के प्रयास के बाद जाम पर काबू पाया जा सका।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिया गया अ‌र्घ्य

सदर क्षेत्र के पचरूखिया तिवारी व लक्ष्मीपुर देउरवा छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच अ‌र्घ्य दिया गया। दोनों स्थान संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया था। सुरक्षा में महिला पुलिस सहित अन्य पुलिस के जवान मुस्तैद थे। शाम को घाट पर महिलाओं ने शांति पूर्वक डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया।

chat bot
आपका साथी