हाई-टेक होगी योगी आदित्यनाथ सरकार- विधायकों को मिलेगा आई-पैड, पेपरलेस होगी कैबिनेट बैठक

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द हाई-टेक होने जा रही है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को सभी विधायकों को आई-पैड देने का फैसला कर लिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 12:04 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 12:04 PM (IST)
हाई-टेक होगी योगी आदित्यनाथ सरकार- विधायकों को मिलेगा आई-पैड, पेपरलेस होगी कैबिनेट बैठक
हाई-टेक होगी योगी आदित्यनाथ सरकार- विधायकों को मिलेगा आई-पैड, पेपरलेस होगी कैबिनेट बैठक

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बीते करीब 15 दिन से अधिक समय से आइ पैड पर अपने को अपडेड कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायकों को आइपैड और टैबलेट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार का कामकाज जल्द ही कागजरहित हो जाएगा। इसकी शुरुआत कैबिनेट के कामकाज से होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द हाई-टेक होने जा रही है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को सभी विधायकों को आई-पैड देने का फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विधायकों को तकनीक से लैस करने के लिए आई-पैड दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की योजना अगली कैबिनेट बैठक पेपरलेस करने की है। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। जिन कामों में कम्प्यूटर और आई-पैड का उपयोग संभव होगा, वे सभी काम कंप्यूटर और आई-पैड के जरिए ही किए जाएंगे।

बजट सत्र से पहले पार्टी विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री ने उन्हें सदन में पूरी तैयारियों के साथ आने और किसी एक विषय पर बोलने की हिदायत दी। सरकार की कार्य शैली को स्मार्ट बनाने पर जोर देते हुए योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सभी विधायकों से आइपैड, लैपटॉप के साथ टैबलेट का अधिकतम प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा इससे तेजी से काम होंगे और कागजी खानापूर्ति भी घटेगी। बजट सत्र लंबी अवधि तक चलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें प्रत्येक विधायक को बोलना चाहिए। उन्होंने मंत्रियों को भी तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए। इसके साथ कहा कि विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा तो मंत्रियों की जिम्मेदारी होगी कि तैयारी से आएं। उन्होंने विधायकों को संयमित रहने की सलाह भी दी। 

chat bot
आपका साथी