संदिग्‍ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, गले पर थे दर्दनाक निशान-दुुुुुष्‍कर्म कर हत्या की आंशका Lucknow News

लखनऊ में काकोरी के टीएसएम अस्पताल के पास स्थित समदा गांव का मामला। महिला साड़ी व स्वेटर और पैरों में पायल- बिछिया पहने हुई थी।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 05:10 PM (IST)
संदिग्‍ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, गले पर थे दर्दनाक निशान-दुुुुुष्‍कर्म कर हत्या की आंशका Lucknow News
संदिग्‍ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, गले पर थे दर्दनाक निशान-दुुुुुष्‍कर्म कर हत्या की आंशका Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव संदिग्‍ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। महिला के गले में दर्दनाक रस्‍सी से कसने के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने गैंगरेप के बाद हत्याकर शव फेंकने की आशंका जताई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

गले पर मिले दर्दनाक निशान

मामला काकोरी स्थित टीएसएम अस्पताल के पास का है। यहां स्थित समदा गांव के पास जंगल में रविवार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात महिला के शव पड़ा मिला। काकोरी इंस्‍पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्र के मुताबिक, ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास स्थित गांवों कलिया खेड़ा, मौदा, अनोरा, चकौली, समदा, बेगमगंज के ग्रामीणों को बुलाकर महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। मगर शव की शिनाख्‍त न हो सकी। महिला के गले पर रस्सी से कसने के निशान दिख रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शव दो दिन पुराना लग रहा था। महिला साड़ी व स्वेटर और पैरों में पायल- बिछिया पहने हुई थी। जिससे यह लग रहा था कि महिला विवाहिता थी। इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्र के अनुसार, शव मर्चरी में रखवा दिया गया है। कोई पहचान के लिए नहीं आता है तो 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी