खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर बोली मां, मेरे बेटे ने फांसी नहीं लगाई उसका कत्ल हुआ था

बेटे के कत्ल का आरोप लगा रही महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार की दोपहर विधानभवन के सामने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 06:19 PM (IST)
खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर बोली मां, मेरे बेटे ने फांसी नहीं लगाई उसका कत्ल हुआ था
खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर बोली मां, मेरे बेटे ने फांसी नहीं लगाई उसका कत्ल हुआ था

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बेटे के कत्ल का आरोप लगा रही महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार की दोपहर विधानभवन के सामने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। मुस्तैद महिला पुलिस कर्मियों ने तत्काल महिला को काबू कर लिया। बाद में उसको कस्टडी में लेकर महिला थाने ले जाया गया। जहां उसे समझाबुझा कर वापस भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  थाना आशियाना इलाके की रहने वाली इस महिला का नाम सपना है। महिला का आरोप है कि साल 2017 मे उसके बेटे का अपहरण कर उसे मुरादाबाद ले जाकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर उसे फांसी का रूप दे दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रसंग में मौत का कारण बताकर पुलिस ने मामला बंद कर दिया था। वहीं पूरे मामले मे महिला पिछले कई महीनों से सभी अधिकारियों के चाकर लगाने के बावजूद न्‍याय न मिलने पर पीडि़त महिला ने आज विधनभवन के सामने अपने ऊपर मिटटी का तेल डाल आग लगाने का प्रयास किया था। मौके पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने उसे आग लगने से पहले ही दबोच लिया और उसे समझा बुझाकर न्‍याय दिलाने का आश्वाशन देकर महिला थाने भेज आगे की कार्यवाही की। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते  हुए बताया की मुरादाबाद में उसके बेटे की जिस कमरे मे लाश मिली थी उसका दरवाजा बाहर से बंद था।

पुलिस ने आरोपियों को बचने के लिया उनसे पैसे लेकर मामला रफादफा कर दिया है। साथ महिला ने यह भी बताया की जब उनका बेटा अपहरण हुआ था तो उसने लखनऊ आशियाना पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन आशियाना पुलिस ने भी कोई कार्रवाई ने की।  जिसके चलते उसके बेटे की मुरादाबाद मे हत्या कर दी गई। वह प्रदेश सरकार से अपने दिवंगत बेटे के लिए इंसाफ मांगने आई है। सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि महिला को महिला पुलिस कर्मियों ने सकुशल बचाया है। उसकी मांग पर सुनवाई की गई है। जल्द ही आगे की कार्यवाही होगी।

chat bot
आपका साथी