फेसबुक फ्रेंड के लिए प्रोफेसर की पत्नी ने घर छोड़ा

इलाहाबाद के एक प्रोफेसर की पत्नी ने सोशल साइट फेसबुक पर हुई दोस्ती और प्यार के चक्कर में अपना घर परिवार दांव पर लगा दिया। महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ तीन दिनों से फरार है। दोनों के कानपुर में होने की सूचना पर प्रोफेसर ने आज एसएसपी से मिलकर

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 10:08 AM (IST)
फेसबुक फ्रेंड के लिए प्रोफेसर की पत्नी ने घर छोड़ा

लखनऊ। इलाहाबाद के एक प्रोफेसर की पत्नी ने सोशल साइट फेसबुक पर हुई दोस्ती और प्यार के चक्कर में अपना घर परिवार दांव पर लगा दिया। महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ तीन दिनों से फरार है। दोनों के कानपुर में होने की सूचना पर प्रोफेसर ने आज एसएसपी से मिलकर मदद की गुहार लगाई। प्रोफेसर इस समय इलाहाबाद में एक विश्वविद्यालय में प्रबंधन पढ़ाते हैं। उनकी शादी एक दशक पहले हुई थी। एक आठ साल का बेटा भी है। इस बीच उनकी पत्नी की कानपुर निवासी अभिषेक नाम के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। शुक्रवार दोपहर महिला ने स्कूल से अपने बच्चे को घर छोड़ा और अपना सामान समेटकर घर से फुर्र हो गई। पति ने काफी खोजबीन की लेकिन महिला का पता नहीं लगा तो उन्होंने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि कानपुर के रतनलाल नगर निवासी अभिषेक से उसकी सबसे अधिक बात हुई थी। महिला के मोबाइल की लोकेशन भी कानपुर में ही मिली। एसएसपी शलभ माथुर के निर्देश पर कानपुर पुलिस ने अभिषेक के घर का पता निकाल लिया है। आरोपी के परिवार और रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

दिल्ली से भागकर आई छात्रा प्रेमी संग बरामद

दिल्ली से भागकर आई छात्रा को सम्भल की असमौली पुलिस ने प्रेमी संग दबोच दबोच लिया। बाद में दोनों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया, जो उन्हें अपने साथ ले गई। असमौली निवासी शौकीन का बेटा तहसीन दिल्ली में थाना उत्तम नगर क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर में हेयर कङ्क्षटग का काम करता है। वहीं पर पड़ोस में रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। 28 अगस्त को युवक छात्रा को दिल्ली से भगाकर ले आया और असमौली स्थित अपने घर पर रहने लगा। उछात्रा के परिजनों ने थाना उत्तमनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार को युवक के घर में छात्रा को देख ग्रामीणों ने असमौली पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। सूचना पर दिल्ली पुलिस असमौली आई और छात्रा और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई।

chat bot
आपका साथी