पत्नी को राज्यसभा भेजने से आजम की ना, मुलायम को कहा शुक्रिया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा को पार्टी ने छह राज्यसभा

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 12:15 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 12:15 PM (IST)
पत्नी को राज्यसभा भेजने से आजम की ना, मुलायम को कहा शुक्रिया

लखनऊ। नगर विकास मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के फायरब्राड नेता आजम खा ने अपनी पत्नी को राज्यसभा का पद लेने से इन्कार कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी तंजीन फातिमा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाये जाने पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का शुक्रिया अदा किया।

उधर रामपुर आजम खा की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा ने भी सपा मुखिया मुलायम सिंह का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी राज्यसभा सदस्य बनने की जरा भी रुचि नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम तो आपके ही हैं, हमसे जो बेहतर है उसे एमपी बना दीजिये।

आज दिल्ली में हुई मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की संसदीय दल की बैठक में इटावा के प्रोफेसर रामगोपाल यादव, संभल के जावेद अली, झासी के चंद्रपाल सिंह यादव, बलिया के नीरज शेखर तथा लखीमपुर केरवि प्रकाश वर्मा के साथ आजम खा की पत्नी तंजीन फातिमा को राज्ययसभा का प्रत्याशी घोषित किया। आजम ने इस पर मुलायम सिंह का शुक्रिया अदा किया लेकिन अपनी पत्नी को एमपी बनाने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी को एमपी बनाने के पक्ष में नहीं हैं।

इससे पहले भी समाजवादी पार्टी ने आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा को उत्तर प्रदेश उ'च शिक्षा सेवा आयोग में अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था, लेकिन तंजीन फातिमा ने यह पद ठुकरा दिया था।

chat bot
आपका साथी