UP weather news: आज रहेगी धूप, कल से फ‍िर बदलेगा मौसम; यूपी के इन ज‍िलों में होगी भारी बार‍िश

UP Weather Update Today लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्‍ता ने बताया क‍ि शुक्रवार से एक बार फ‍िर मौसम में बदलाव आएगा। यूपी के कई ज‍िलों में भारी बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 08:46 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 08:46 AM (IST)
UP weather news: आज रहेगी धूप, कल से फ‍िर बदलेगा मौसम; यूपी के इन ज‍िलों में होगी भारी बार‍िश
UP Weather Update Today: यूपी में गुरुवार को धूप के बाद शुक्रवार से होगी झमाझम बार‍िश।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के मीरजापुर, प्रयागराज, भदोही, कौशांबी, फतेहपुर में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, ललितपुर, महोबा, झांसी समेत 11 जिलों में भी गरज- चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही के साथ धूप भी रहेगी। इससे उमस बढ़ सकती है। गाजीपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, सोनभद्र और चंदौली सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, मानसून के लिए हवा में कम दबाव का क्षेत्र बनता है। इसे ट्रफ लाइन कहा जाता है। बंगाल की खाड़ी से होते हुए ट्रफ लाइन यूपी से जैसलमेर और पूर्वी राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रही है। 19, 20 और 21 अगस्त को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के साथ पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी है।

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान मेरठ में 22.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की हवा चलेगी। धूप से उमस बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतर जिलों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। अधिकतम तापमान प्रयागराज में 36.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी और आसपास के जिलों में गुरुवार को बदली छाई रहेगी। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

chat bot
आपका साथी