Virbhadra Singh: HP के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर CM योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव ने प्रकट किया शोक

Virbhadra Singh हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री के साथ ही कांग्रेस के देश के कद्दावर नेताओं में शामिल रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 10:30 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 10:32 AM (IST)
Virbhadra Singh: HP के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर CM योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव ने प्रकट किया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के साथ ही कांग्रेस के देश के कद्दावर नेताओं में शामिल वीरभद्र सिंह का गुरुवार को शिमला में निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का गुरुवार तड़के शिमला में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। दो बार कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद भी वह लगातार अस्पताल में थे। वह बीते दो दिन से वेंटीलेटर पर थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करने के साथ ही शोक संदेश ट्वीट किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति !

वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति !

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2021

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भी शोक संदेश ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि अत्यंत दु:खद! हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन, अपूरणीय क्षति।

अत्यंत दुःखद!

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन, अपूरणीय क्षति।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि।#VirbhadraSingh pic.twitter.com/vWeJqVtUa6— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 8, 2021

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि। 

chat bot
आपका साथी