थाईलैंड के रॉयल पैलेस की दीवारों पर अंकित विश्व की सबसे बड़ी रामायण श्रृंखला

राजमहल के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी है। इस तरह का अंकन भारत में सिर्फ केरल के कोची के मट्टनचेरी में है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 07:15 PM (IST)
थाईलैंड के रॉयल पैलेस की दीवारों पर अंकित विश्व की सबसे बड़ी रामायण श्रृंखला
थाईलैंड के रॉयल पैलेस की दीवारों पर अंकित विश्व की सबसे बड़ी रामायण श्रृंखला

अयोध्या, (प्रवीण तिवारी)। इन दिनों मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अनेक हिस्सों में हलचल है। मंदिर की भव्यता एवं दिव्यता को लेकर ट्रस्ट निर्माण पर सभी की निगाहें टिकी हैं तो वहीं दूसरी ओर अयोध्या शोध संस्थान ने श्रीराम की विश्व यात्रा पर कार्य शुरू कर दिया है।

इसमें रामायण पर आधारित जो तथ्य सामने आए हैं, उसमें सबसे आश्चर्यजनक थाईलैंड की रामायण श्रृंखला है, जो विश्व में सबसे बड़ी है। रामायण श्रृंखला के चित्र वहां के राजमहल की दीवारों पर अंकित हैं। इन चित्रों को बड़े ही रोचक तरीके से थाई रामायण रामकियान के प्रसंगों के आधार पर बनाया गया है। 

वहां के रायल पैलेस की भीतरी दीवारों पर रामायण को चित्रों के माध्यम से अंकित किया गया है। यह राजमहल बैंकॉक शहर में है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी रामायण श्रृंखला बताया गया है। राजमहल के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी है। इस तरह का अंकन भारत में सिर्फ केरल के कोची के मट्टनचेरी में है। दूसरी चित्र श्रृंखला कंबोडिया की राजधानी स्थित राजमहल में मिलती है।

खास बात यह है कि तीन जगह चित्र राजमहल में ही संरक्षित है। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. योगेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने राम की विश्व यात्रा पर खुद भी कार्य किया। वे बताते हैं कि अलग-अलग देशों में रामायणकालीन साक्ष्यों को सूचनाओं सहित अयोध्या शोध संस्थान ने संरक्षित कर लिया है। राम की विश्व यात्रा संबंधी पुस्तक में इसे सचित्र संरक्षित किया गया है। गत दिनों संपन्न एबीवीपी के अधिवेशन में इसे देखने के लिए युवा उमड़े।  

chat bot
आपका साथी