यूपी सरकार ने चार IAS अफसरों का किया तबादला, प्रभास कुमार बने लखनऊ के प्रभारी CDO

उत्तर प्रदेश सरकार ने चार आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। अलीगढ़ के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को सचिवालय प्रशासन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल को नगर आयुक्त मेरठ के पद पर भेजा गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 11:02 AM (IST)
यूपी सरकार ने चार IAS अफसरों का किया तबादला, प्रभास कुमार बने लखनऊ के प्रभारी CDO
उत्तर प्रदेश सरकार ने चार आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश सरकार ने चार आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। अलीगढ़ के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को सचिवालय प्रशासन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल को नगर आयुक्त मेरठ के पद पर भेजा गया है। गाजीपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रभास कुमार को लखनऊ का प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को नगर आयुक्त अलीगढ़ का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

राजस्व परिषद से हटाकर प्रतीक्षारत किये गए दो आइएएस : राजस्व परिषद के कुछ न्यायिक निर्णयों पर उठे सवालों के बीच शासन ने राजस्व परिषद के सदस्य डॉ.गुरदीप सिंह और सदस्य (न्यायिक) राजीव शर्मा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि यह मामले सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण से संबंधित हैं। इन फैसलों से शासन के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है। 1985 बैच के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी गुरदीप सिंह का रिटायरमेंट अगले माह है, जबकि 2006 बैच के आइएएस अफसर राजीव शर्मा अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले हैं। राजीव शर्मा इससे पहले विशेष सचिव नगर विकास के पद पर तैनात थे। उन्हें बीती फरवरी में राजस्व परिषद भेजा गया था।

chat bot
आपका साथी