UP Weather : उत्‍तर प्रदेश के नौ शहरों की हवा हुई खराब, सुबह-शाम रहेगा कोहरा

UP Weather Update पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड। सुबह निकली धूप दिन में दुबका रहा सूरज। लखनऊ समेत यूपी के कई शहर की हवा खराब पाई गई। गाजियाबाद-कानपुर में एक्यूआइ चार सौ पार ।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 06:15 AM (IST)
UP Weather : उत्‍तर प्रदेश के नौ शहरों की हवा हुई खराब, सुबह-शाम रहेगा कोहरा
UP Weather Update : पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड। सुबह निकली धूप, दिन में दुबका रहा सूरज।

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather : पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाके में ठंड बढ़ाएगी। वहीं, आने वाले दिनों में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ेगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, सुबह-शाम कोहरा रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, लखनऊ समेत यूपी के कई शहर की हवा खराब पाई गई।

पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। वहीं,  उत्तरी-पश्चि‍मी हवाएं भी जारी हैं। ऐसे में सप्ताहभर में मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्यि‍स दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। लिहाजा दिन के पारा में हल्की गिरावट रही। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्यि‍स अधिक रहा। बुधवार को धुंध की समस्या रही।

गाजियाबाद-कानपुर में एक्यूआइ चार सौ पार

यूपी में प्रदूषण की समस्या फिर गहराने लगी। बुधवार को नौ शहरों की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। इसमें गाजियाबाद में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 421 सर्वाधिक रहा।वहीं बुलंदशहर का एक्यूआइ 419, कानपुर का 415, ग्रेटर नोएडा 406, नोएडा 394, मुजफ्फर नगर 377, लखनऊ 371, बागपत का 367 व आगरा का एक्यूआइ 347 रिकॉर्ड किया गया। वहीं शीघ्र कोई ठोस उपाय नहीं किए गए तो हवा की सेहत और खराब होना तय है।

chat bot
आपका साथी