UP Weather: यूपी के 22 से अध‍िक ज‍िलों में मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया भारी बार‍िश का अलर्ट, म‍िलेगी उमस से राहत

UP Weather Today यूपी में बार‍िश के बाद बड़ी उमस और गर्मी से लोगों को जल्‍द राहत म‍िल सकती है। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के कुछ ह‍िस्‍सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। व‍िभाग ने बार‍िश के साथ ब‍िजली ग‍िरने की भी चेतावनी जारी की है।

By Prabhapunj MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 09:40 AM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 09:40 AM (IST)
UP Weather: यूपी के 22 से अध‍िक ज‍िलों में मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया भारी बार‍िश का अलर्ट, म‍िलेगी उमस से राहत
UP Weather Today मौसम व‍िभाग ने 22 शहरों में जारी क‍िया है बार‍िश और ब‍िजली गिरने का अलर्ट

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Today मौसम व‍िभाग (IMD) ने उत्‍तर प्रदेश के 22 से अध‍िक ज‍िलों में भारी बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है। इन ज‍िलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। पूर्वांचल में भी ऐसा ही मौसम में रहेगा। प‍िछले द‍िनों हुई बार‍िश में प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में जहां लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं पूर्वी जिलों में भी मौसम व‍िभाग अगले चार द‍िनों तक कभी हल्‍की तो कभी तेज बार‍िश की संभावना जता रहा है।

कानपुर, लखनऊ, उन्‍नाव, कन्‍नौज, इटावा, मैनपुरी, अयोध्‍या, गाजीपुर, फैजाबाद ज‍िलों से सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी है। इस बीच धूप और उमस लोगों को एक बार फ‍िर गर्मी का एहसास करा सकती है। कानपुर में आज अध‍िकतम तापमान 31 ड‍िग्री, लखनऊ में 33 ड‍िग्री, अयोध्‍या में 33 ड‍िग्री, गोरखपुर में 34 ड‍िग्री, फैजाबाद में 33 ड‍िग्री, गाज‍ियाबाद में 33 ड‍िग्री, नोएडा में 33 ड‍िग्री, मेरठ में 34 ड‍िग्री, आगरा में 32 ड‍िग्री और वाराणसी का तापमान 32 ड‍िग्री रहेगा।

अगले चार द‍िनों तक लखनऊ समेत बलरामपुर, बस्ती, हरदोई, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बिजनौर, मेरठ, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, ललितपुर, झांसी, महोबा, मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही समेत कई अन्य जिलों में मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश की भी संभावना है।

वाराणसी में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को बूंदाबादी होगी और आसान में बादल छाया रहेगा। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सोमवार को बदली हवा के तहत पुरवा हवा अभी भी जारी रहेगा। हवा के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

प्रयागराज में आज मौसम सुहाना है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हैं, हवा भी चल रही है। ऐसे में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, इस पर पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार घने बादलों के बीच हल्‍की बारिश भी हुई थी। वहीं आज शुक्रवार 12 अगस्‍त को भी आसमान में घने बादल छाए हैं।

मेरठ में शुक्रवार सुबह से तेज धूप ने उमस बढ़ा रखी है। बीते तीन चार दिनों से आसमान बादलों से घिरा हुआ है। तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही कभी राहत दे रही है तो कभी परेशान कर रही है। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 24:4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बागपत, सहारनपुर और शामली में भी बादलों की लुकाछ‍िपी जारी है।

chat bot
आपका साथी