Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: यूपी के कई शहरों में देर रात तेज आंधी तूफान के साथ हुई बार‍िश, IMD ने दी ओलावृष्टि की चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 07:56 AM (IST)

    UP Weather Alert And Update Today उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ कानपुर आगरा सह‍ित कई ज‍िलों में कहीं हल्‍की तो कहीं झमाझम बार‍िश हो रही है। मौसम व‍िभाग ने लख ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Weather Alert And Update Today: यूपी के कई शहरों में झमाझम बार‍िश

    लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Alert And Update Today प्रदेश के कई ज‍िलों में देर रात आंधी तूफान और तेज ब‍िजली की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बार‍िश का स‍िलस‍िला सुबह तक जारी रहा। कानपुर, लखनऊ समेत आसपास के ज‍िलों में झमाझम बार‍िश हो रही है। कुछ इलाकों में हल्‍की तो कुछ में तेज बार‍िश हो रही है। मौसम व‍िभाग ने लखनऊ में यलो अलर्ट भी जारी क‍िया है। ऐसे में ओलावृष्टि की भी संभावना है। बार‍िश के बाद तापमान में आई ग‍िरावाट से मौसम में ठंडक आई है। हालांक‍ि कानपुर सह‍ित कई जगहों पर बार‍िश थमने के बाद हल्‍की धूप भी न‍िकली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम व‍िभाग ने शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। इसकी वजह भूमध्य सागर से बार-बार उठ रही चक्रवाती हवा है जो पिछले दो सप्ताह के दौरान चार बार मौसम बदल चुकी है। मार्च महीने का पहला पखवारा गर्मी के नाम रहा लेकिन दूसरे पखवारे में समुद्र से उठी हवाओं ने पूरा मौसम ही बदल दिया। बेमौसम बरसात ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया। कानपुर और आस-पास का इलाका कम प्रभावित हुआ लेकिन अन्य जिलों में मौसम कहर बनकर बरपा है।

    अब शुक्रवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो कानपुर में बारिश के बाद अब ओलावृष्टि भी करा सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा एस एन सुनील पांडेय ने बताया जिस तरह चार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बेमौसम बरसात हुई है उसी तरह का माहौल दोबारा बन रहा है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

    आगरा में मौसम हर पल रंग बदल रहा है। कभी बादल तो कभी धूप तो कभी हल्‍की बूंदाबांदी। गुरुवार देर शाम को शहर से लेकर देहात तक में वर्षा हुई। एक बार फिर से बेमौसम वर्षा ने किसानों की नींद उड़ गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को ओलावृष्टि के साथ वर्षा के आसार जताया है। वर्षा से गेहूं और सरसों की फसल के नुकसान से इन्कार नहीं किया जा सकता है।इस माह नियमित अंतराल में बेमौसम वर्षा होती रही है। अब तक 45 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जबकि गेहूं, सरसों और आलू की फसलों के लिए वर्षा की कोई जरूरत नहीं है।

    आलू की अधिकांश खोदाई हो चुकी है लेकिन गेहूं और सरसों खेतों में है। वर्षा से सबसे अधिक सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। ईरान में बने पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से मौसम बदल गया है। बोदला, सिकंदरा, रामबाग, शास्त्रीपुरम, कमला नगर, बल्केश्वर, जयपुर हाउस, आवास विकास कालोनी सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में वर्षा हुई। कुछ यही हाल खंदौली, एत्मादपुर, खेरागढ़, जगनेर, पिनाहट सहित देहात के अन्य क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा हुई। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि शुक्रवार को देहात क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है। ओलावृष्टि के साथ वर्षा भी होगी। शनिवार को भी वर्षा के आसार हैं।