यूपी ने 24 करोड़ से ज्यादा कोरोना से बचाव के टीके लगाकर बनाया रिकार्ड, देश में सबसे ज्यादा लगी वैक्सीन

उत्तर प्रदेश में 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बीच की उम्र के कुल 1.40 करोड़ किशोरों को टीका लगाया जाना है। अभी तक 70 लाख किशोर वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। यानि 50 प्रतिशत किशोर अब तक टीका लगवाने पहुंच चुके हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 08:33 PM (IST)
यूपी ने 24 करोड़ से ज्यादा कोरोना से बचाव के टीके लगाकर बनाया रिकार्ड, देश में सबसे ज्यादा लगी वैक्सीन
उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक 24.23 करोड़ टीके लगाकर रिकार्ड बनाया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक 24.23 करोड़ टीके लगाकर रिकार्ड बनाया है। देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन उत्तर प्रदेश में लगाई गई है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 14.52 करोड़ और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल में 11.66 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। यूपी शुरुआत से ही टीकाकरण अभियान में सबसे आगे चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 14.74 करोड़ वयस्कों को वैक्सीन लगाई जानी है। अभी तक 14.20 करोड़ वयस्कों ने वैक्सीन की पहली और इसमें से 9.26 करोड़ वयस्कों ने दोनों डोज लगवा ली है। यानि 96 प्रतिशत ने वैक्सीन की पहली और 63 प्रतिशत वयस्कों ने दोनों डोज लगवा ली है।

उत्तर प्रदेश में 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बीच की उम्र के कुल 1.40 करोड़ किशोरों को टीका लगाया जाना है। अभी तक 70 लाख किशोर वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। यानि 50 प्रतिशत किशोर अब तक टीका लगवाने पहुंच चुके हैं। उधर 57.54 लाख हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर और बीमार बुजुर्गों को वैक्सीन की सतर्कता (प्रिकाशन) डोज लगाई जानी है। अब तक 6.46 लाख लोगों ने सतर्कता डोज लगवा ली है। टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित करने के लिए 24 जनवरी से फिर घर-घर दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी