यूपी पंचायत चुनाव में अहम रोल निभाएंगे युवा, कुल मतदाताओं में 35 वर्ष तक की आयु वाले 46 फीसद

UP Panchayat Elections पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले एक करोड़ से अधिक मतदाता होंगे। इनमें 21 वर्ष से कम आयु वाले ही 78 लाख से अधिक हैं। कुल मतदाताओं में 35 वर्ष से कम आयु के युवा की हिस्सेदारी 46 फीसद से अधिक यानी 5.73 करोड़ है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 07:09 AM (IST)
यूपी पंचायत चुनाव में अहम रोल निभाएंगे युवा, कुल मतदाताओं में 35 वर्ष तक की आयु वाले 46 फीसद
पंचायत चुनाव के कुल मतदाताओं में 46 फीसद से अधिक 35 वर्ष तक के युवा वोटर ही हैं।

लखनऊ [अजय जायसवाल]। दुनियां के सबसे बड़े त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा जोश की अहम भूमिका होगी। पंचायत चुनाव के कुल मतदाताओं में 46 फीसद से अधिक 35 वर्ष तक के युवा वोटर ही हैं। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों को युवाओं का खास ख्याल रखना होगा।

उत्तर प्रदेश के गांवों की मौजूदा अनुमानित आबादी 18,37,25,954 में पंचायत चुनाव के लिए 12,39,74,150 (67.5 फीसद) मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता जहां 6,57,22,788 (53.01 फीसद) हैं वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 5,82,51,362 (46.99 फीसद) है। गौर करने की बात यह है कि वर्ष 2015 के चुनाव के मुकाबले अबकी महिला मतदाताओं की संख्या कहीं अधिक है। पिछले चुनाव में जहां एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 875 महिलाएं थीं वहीं अबकी चुनाव में 886 हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले एक करोड़ से अधिक मतदाता होंगे। इनमें 21 वर्ष से कम आयु वाले ही 78 लाख से अधिक हैं। खास बात यह है कि कुल मतदाताओं में 35 वर्ष से कम आयु के युवा मतदाताओं की हिस्सेदारी 46 फीसद से अधिक यानी 5.73 करोड़ है। दूसरी तरफ 50 पार वाले मतदाताओं की संख्या 2.98 करोड़ हैं। इसमें उम्रदराज 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1.43 करोड़ हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में 11.74 करोड़ मतदाता थे।

आयु वर्ग : मतदाता (फीसद में) 18 से 21 : 78,37,361 (06.32) 22 से 25 : 1,16,20,175 (09.37) 26 से 30 : 1,74,66,196 (14.09) 31से 35 : 2,03,38,384 (16.41) 36 से 40 : 1,39,84,043 (11.28) 41से 45 : 1,28,68,867 (10.38) 46 से 50 : 1,00,99,694 (08.15) 51से 55 : 91,19,553 (07.36) 56 से 60 : 63,45,100 (05.12) 60 पार : 1,42,94,777 (11.53)

यह भी पढ़ें : यूपी में पंचायत के 4 पदों के लिए 4 चरणों में जिलेवार मतदान, जानें- किस जिले में कब पड़ेंगे वोट

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी होते ही यूपी में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नहीं कर सकेंगे ये काम...

chat bot
आपका साथी