प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्रीजी को आया गुस्‍सा...इस अंदाज में किया बयां

लखनऊ गन्ना संस्थान में आयोजित दिव्य-कुंभ छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। मंआयोजक मंडल पहुंचकर बोला अरे आप हैं सर यहां तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 04:53 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 08:51 AM (IST)
प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्रीजी को आया गुस्‍सा...इस अंदाज में किया बयां
प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्रीजी को आया गुस्‍सा...इस अंदाज में किया बयां

लखनऊ, जेएनएन। वाक्या राजधानी के डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान का है। यहां हरिश्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान प्रयागराज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिव्य दिव्य-कुंभ, भव्य-कुंभ छायाचित्र एवं चलचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने खादी ग्र्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मुख्यअतिथि के रूप में अपने काफिले के साथ 11:10 बजे सुबह पहुंचे। इस दौरान मंत्री को आमंत्रित करने वाले आयोजक मंडल के लोग अंदर ऑडीटोरियम हाल में बैठे रहे। 

मंत्री के दाखिल होते ही गेट पर खड़ी एक महिला ने उनके माथे पर टीका लगाकर स्वागत किया। सामने ही गैलरी में फीता लगा हुआ था। टेबल पर पूजन थाल और उसमे कैंची रखी थी। मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सुरक्षा कर्मियों के साथ सीधे गैलरी में पहुंचे। पर यहां मंत्री उनके सुरक्षाकर्मियों और मीडियाकर्मियों के आलावा कोई और न था। आयोजक मंडल के लोग हाल में ही बैठे रहें। कुछ देर ठिठक कर मंत्री ने कहा अरे भाई यहां कौन और मुझे फीता काटने को बुलाया गया। करीब दो-तीन मिनट मंत्री जी ने इंतजार किया तो आयोजक मंडल के लोग पहुंचे। अरे सर आप हैं वैसे मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को आना था। इस पर मंत्री ने धीरे से गुस्से के साथ मजबूरन मुस्कुराते हुए कहा अरे तो मैं चला जाता हूं उन्हीं से फीता कटवा लेना। आयोजकों ने नहीं सह आप ही फीता काटिए जब अध्यक्ष जी आएंगे तब देखा जाएगा। मंत्री जी के तेवर चढ़े देख आयोजकों ने माफी मांगते हुए फीता काटने का आग्रह किया। जिसके बाद मंत्री जी ने फीता काटा और अंदर प्रदर्शनी देखने के लिए हाल में पहुंचे। उधर, आयोजक मंडल के कुछ लोगों ने फिर से फीता उसी तरह लगा दिया। 

प्रदर्शनी देख मंत्री ने की सराहना 

अंदर हाल में मंत्री जी पहुंचे तो प्रदर्शनी में दिव्य-कुंभ, भव्य कुंभ से संबंधित आर्टिकल की फोटो और खबरें देखकर प्रसन्न हुए और उन्होंने सहाना की। आयोजक मंडल ने मंत्री जी को एक-एक फोटो के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अंदर ऑडीटोरियम हाल में पहुंचे। 

ऑडीटोरियम में सिर्फ 13 लोग देख मंत्री ने कहा 'अच्छा चलता हूं

मंत्री सिद्धार्थनाध सिंह प्रदर्शनी देखकर अंदर ऑडीटोरियम में पहुंचे। यहां आयोजकों समेत करीब 13 लोग ही थे। जो आगे की सीट पर बैठे थे। यह देख मंत्री जी ऊपर स्टेज पर भी नहीं गए और न ही उन्होंने दीप प्रज्वलन किया। कुछ देर खड़े रहे और कहा कि 'अच्छा चलता हूंÓ अध्यक्ष जी आएं तो उनसे भी फीता कटवा लेना। 

आधे घंटे बाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दोबारा काटा फीता 

करीब आधे घंटे बाद 11:30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे। आयोजक मंडल ने गेट पर ही उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पहुंचे और उनसे भी फीता कटवाकर प्रदर्शनी का शुभारंभ कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी अंदर हाल में पहुंचकर काफी तारीफ की। उन्होंने कुंभ की कुछ यादें भी साझा की। 

ऑडीटोरियम में चंद लोग देख प्रदेश अध्यक्ष भी ठिठके 

प्रदर्शनी देखने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ऑडीटोरियम में पहुंचे। उन्होंने भी अगली सीट पर आयोजक मंडल से कुछ लोगों को बैठा देखकर उन्हीं के साथ आगे की सीट पर बैठ गए। आयोजक मंडल ने मंच से प्रदेश अध्यक्ष का नाम पुकारकर उनसे दीप प्रज्वलित कराने का आग्र्रह किया पर उन्होंने भी मना कर दिया। आयोजकों के काफी आग्रह के बाद वह मंच पर पहुंचे और फिर घूमकर चले गए।

chat bot
आपका साथी