लखनऊ, राज्य ब्यूरो। विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को 89 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के नारे के साथ चुनाव में उतरी कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची में 37 महिलाओं को टिकट दिया है। यानी इस सूची में भी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के वादे को पूरा किया है। कांग्रेस ने सामान्य वर्ग को 27, मुस्लिम को 21, अन्य पिछड़ा वर्ग को 23 व अनुसूचित जाति को 18 टिकट दिए हैं।
ओबीसी के टिकटों में कांग्रेस ने कुर्मी को सात, यादव को तीन, लोध राजपूत को दो, निषाद को दो, सैनी को दो टिकट दिया है। जाट, काम्बोज, कुशवाहा, लोधी, पाल, प्रजापति व शाक्य को एक-एक सीट दी गई है। 18 दलितों को दिए गए टिकट में सर्वाधिक नौ जाटव को मिले हैं। कांग्रेस ने 13 ब्राह्मणों व 11 ठाकुरों को भी टिकट दिया है। इसके अलावा कायस्थ्य, वैश्य व भूमिहार प्रत्याशियों को एक-एक टिकट मिला है।
कांग्रेस ने बुधवार को दूसरे चरण की 27 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। इसके अलावा तीसरे चरण के 22, चौथे चरण के 15, पांचवें चरण के 13 व छठे चरण के 12 प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा कर दी। इसके साथ ही कांग्रेस अब तक कुल 255 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, इसमें 104 महिलाएं शामिल हैं।
यह है लिस्ट
बेहट-पूनम कम्बोज नकुड़-रणदीर सिंह सहारनपुर-संदीप राणा देवबंद-राहत खलील रामपुर मनिहारान-ओमपाल सिंह गंगोह-अशोक सैनी बढ़ापुर-हाजी अहसान अली अंसारी धामपुर-हुसैन अहमद अंसारी बिजनौर-अकबरी बेगम चांदपुर-उदय त्यागी नूरपुर-बाला देवी सैनी कांठ-मो. इसरार सैफी कुंदरकी-दरक्शा अहसान खान स्वार-राम रक्षपाल सिंह मिलक (सुरक्षित)-कुमार एकलव्य वाल्मीकी नौगावां सादात-रेखा सुखराज रानी हसनपुर-असीम हुसैन साबरी हाथरस (सुरक्षित)-सरोज देवी सादाबाद-मथुरा प्रसाद कुशवाहा सिकन्दरा राऊ-डा.छवि वाष्र्णेय फिरोजाबाद-संदीप तिवारी अमापुर-दिव्या शर्मा पटियाली-मो. इमरान अली अलीगंज-सुभाष चंद्र वर्मा मारहरा-तारा राजपूत जलेसर (सुरक्षित)-नीलिमा राज भोगांव-ममता राजपूत गुन्नौर-विजय शर्मा सहसवान-राजवीर सिंह यादव बिल्सी-अंकित चौहान शेखूपुर-फराह नईम दातागंज-अतीफ खान जख्मी भोजीपुरा-सरदार खान फरीदपुर (सुरक्षित)-विशाल सागर बिथरी चैनपुर-अल्का सिंह बरेली-कृष्ण कांत शर्मा बरेली कैंट-मो. इसलाम अंसारी उर्फ बबलू महोली-आशीष मिश्र हरगांव (सुरक्षित)-डा. ममता वर्मा लहरपुर-अनुपमा द्विवेदी महमूदाबाद-उषा देवी वर्मा सिधौली (सुरक्षित)-कमला रावत मिश्रिख (सुरक्षित)-सुभाष चन्द्र राजवंशी सवायजपुर-राजवर्द्धन सिंह राजू हरदोई-आशीष कुमार सिंह गोपामऊ (सुरक्षित)- सुनीता देवी सांडी (सुरक्षित) - आकांक्षा वर्मा बालामऊ (सुरक्षित)- सुरेंद्र कुमार सफीपुर (सुरक्षित) - शंकर लाल गौतम सुलतानपुर सदर - अभिषेक सिंह राणा तिर्वा - नीलम शाक्य भरथना (सुरक्षित) - स्नेहलता दोहरे बिधूना - सुमन व्यास दिबियापुर - मनोज कुमार पाल रसूलाबाद (सुरक्षित)- मनोरमा शंखवार अकबरपुर रनिया - अमरीश सिंह गौर सिकंदरा - नरेश कटियार भोगनीपुर - गोविंद निषाद बिठूर - अशोक कुमार निषाद मऊरानीपुर (सुरक्षित)- भगवानदास कोरी गरौठा - नेहा संजीव निरंजन चरखारी - निर्दोष दीक्षित चित्रकूट - निर्मला भारती जहानाबाद - कमला प्रजापति बिंदकी - अभिमन्यु सिंह फतेहपुर - मोहसिन खान पट्टी - सुनीता सिंह पटेल कुर्सी - जमील अहमद बाराबंकी - गौरी यादव रुदौली - दयानंद शुक्ला मिल्कीपुर (सुरक्षित)- नीलम कोरी बीकापुर - अखिलेश यादव टांडा - सैयद मिर्जाउद्दीन किछौछी आलापुर (सुरक्षित)- सत्यमवदा पासवान जलालपुर - रागिनी पाठक नानपारा - डा. अब्दुल मोहम्मद सिद्दीकी मटेरा - अली अकबर पयागपुर - मेजर राणा शिवम सिंह भिनगा - वंदना शर्मा श्रावस्ती - ज्योति वर्मा गैसड़ी - इश्तियाक अहमद खान बलरामपुर (अजा) - बबीता आर्य शोहरतगढ़ - चौधरी रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू बांसी - किरण शुक्ला इटवा - अरशद खुर्शीद बस्ती सदर - देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव पिपराइच - मेनका पांडे पथरदेवा - अंबर जहां बांसडीह - पुनीत पाठक