UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवीं सूची, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ेंगे विजय श्रीवास्तव

UP Vidhansabha Election 2022 आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की है। बिना किसी दल के सहयोग से स्वच्छ राजनीति की परिभाषा सभी के सामने रखने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी काफी सोच समझ कर प्रत्याशी का चयन कर रही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 04:28 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM (IST)
UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवीं सूची, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ेंगे विजय श्रीवास्तव
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी अकेले ही सभी 403 सीट पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश में बिना किसी दल के सहयोग से स्वच्छ राजनीति की परिभाषा सभी के सामने रखने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी काफी सोच समझ कर प्रत्याशी का चयन कर रही है।

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 40 प्रत्याशियों की इस सूची का जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के पार्टी की ओर से यूपी की दुर्दशा दिखाने के लिए चुनावी गीत यूपी में ई बा को भी लांच किया गया।  40 प्रत्याशियों की पांचवी सूची के साथ अब तक कुल 283 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी घोषित कर चुकी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 40 प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की है। इस सूची में गोरखपुर सदर सीट के प्रत्याशी का भी नाम है। गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने समाजसेवी विजय श्रीवास्तव को मैदान में उतार दिया है।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने मैनपुरी के करहल से भी तय कर दिया है। मैनपुरी के करहल से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव के मैदान में हैं। सामान्य सीट पर बहुजन समाज पार्टी के एससी प्रत्याशी को उतारा है जबकि आम आदमी पार्टी ने अखिलेश यादव के खिलाफ शिशुपाल सिंह यादव को अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी ने अयोध्या सीट से शुभम श्रीवास्तव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी की पांचवीं सूची में भी काफी शिक्षित प्रत्याशियों के नाम हैं। 40 प्रत्याशियों की इस सूची में 20 स्नातक, एक एमबीए और दो पीएचडी करने वाले प्रत्याशी हैं।

chat bot
आपका साथी