UP Coronavirus Update : यूपी में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख के पार, 80 फीसद स्वस्थ

UP Coronavirus Update उत्तर प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 354275 पहुंच गया है। वहीं इसमें से 283274 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 08:30 PM (IST)
UP Coronavirus Update : यूपी में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख के पार, 80 फीसद स्वस्थ
UP Coronavirus Update : यूपी में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख के पार, 80 फीसद स्वस्थ

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप अभी थमा नहीं है। रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 5,809 नए रोगी मिले और इससे अधिक 6,584 स्वस्थ हुए। यह लगातार तीसरा दिन है जब नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या कहीं अधिक है। उत्तर प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 3,54,275 पहुंच गया है। वहीं इसमें से 2,83,274 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। यानी करीब 80 फीसद रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लगातार स्वस्थ होने के कारण पिछले तीन दिनों में एक्टिव केस 2,281 कम हुए हैं। अब एक्टिव केस 65,954 हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 94 लोगों की और मौत हुई। अभी तक यह खतरनाक वायरस 5,047 लोगों की जान ले चुका है। रविवार को 1,40,754 नमूनो की जांच की गई। बीते 24 घंटे में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए 51,884 सैंपल भेजे गए। बाकी ट्रूनैट और एंटीजन टेस्ट किए गए। अब तक कुल 85,40,604 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। देश में सर्वाधिक कोरोना जांच यूपी में हुई है। अभी तक सरकारी कार्यालयों व प्राइवेट प्रतिष्ठानों में 64,507 कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।

प्राइवेट अस्पताल में सिर्फ 5.7 प्रतिशत रोगी हुए भर्ती : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 52 फीसद रोगी घर पर अपना इलाज करवा रहे हैं। वर्तमान में 65,954 रोगी हैं और इसमें से 34,119 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 27,818 सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। यानी 42 फीसद मरीज सरकारी अस्पतालों में भती हैं। कोरोना के 3,786 रोगी प्राइवेट अस्पतालों में हैं। प्राइवेट अस्पताल में सिर्फ 5.7 फीसद मरीज भर्ती हैं। वहीं होटल में 231 मरीज आइसोलेट हैं।

chat bot
आपका साथी