यूपी चुनाव 2022: सपा का गढ़ भेदने मैदान में उतरेंगे जेपी नड्डा, अमित शाह और सीएम योगी, करेंगे घर-घर संपर्क; जानें- पूरा कार्यक्रम

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 कोरोना संक्रमण को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को देखते हुए भाजपा ने मतदाता संवाद और घर-घर संपर्क जैसे कार्यक्रम तय किए हैं। अब पहले और दूसरे चरण की विधानसभा सीटों वाले जिलों के लिए वरिष्ठ नेताओं के प्रवास कार्यक्रम भी बनाए जा रहे हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 08:51 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 11:37 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022: सपा का गढ़ भेदने मैदान में उतरेंगे जेपी नड्डा, अमित शाह और सीएम योगी, करेंगे घर-घर संपर्क; जानें- पूरा कार्यक्रम
UP Chunav 2022: जेपी नड्डा, अमित शाह और सीएम योगी इटावा, मैनपुरी, कन्नौज और फिरोजाबाद में घर-घर प्रचार करेंगे।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिर से तीन सौ पार सीटों की रणनीति पर काम कर रही भाजपा के दिग्गज सपा का गढ़ भेदने के लिए मैदान में उतरेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज और फिरोजाबाद में घर-घर संपर्क करेंगे। वहीं, पहले दूसरे चरण के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कानपुर, बुंदेलखंड और रुहेलखंड के जिलों में रक्षामंत्री मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य बड़े नेता चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे।

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को देखते हुए भाजपा ने मतदाता संवाद और घर-घर संपर्क जैसे कार्यक्रम तय किए हैं। संगठन के कार्यकर्ता इस अभियान में पहले से जुटे हैं। अब पहले और दूसरे चरण में शामिल विधानसभा सीटों वाले जिलों के लिए वरिष्ठ नेताओं के प्रवास कार्यक्रम भी बनाए जा रहे हैं। अब तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, यह नेता 27 जनवरी यानी गुरुवार से मैदान में उतरेंगे।

अब तक दो फरवरी तक के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें कुछ वरिष्ठ नेता मतदाताओं से संपर्क करेंगे, कुछ घर-घर संपर्क करेंगे तो कुछ अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा बड़े नेता इन क्षेत्रों में जाकर संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे। चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ फीडबैक भी लेंगे, ताकि उसी के अनुसार रणनीति को आगे बढ़ाया जाए।

दिग्गजों के प्रस्तावित कार्यक्रम

गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी : मथुरा, गौतमबुद्धनगर 29 जनवरी : मुजफ्फरनगर, सहारनपुर 31 जनवरी : रामपुर, संभल 2 फरवरी : कन्नौज, कानपुर नगर कार्यक्रम : मंदिर दर्शन, मतदाता संवाद, घर-घर संपर्क, संगठनात्मक बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

28 जनवरी : शाहजहांपुर, आंवला 29 जनवरी : इटावा, औरैया 30 जनवरी : फिरोजाबाद, हाथरस 1 फरवरी : हमीरपुर, महोबा कार्यक्रम : मतदाता संवाद, घर-घर संपर्क, संगठनात्मक बैठक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

27 जनवरी : बागपत, गाजियाबाद 2 फरवरी : पीलीभीत, लखीमपुर कार्यक्रम : मंदिर दर्शन, मतदाता संवाद, जनसंघ एवं भाजपा के वयोवृद्ध कार्यकर्ता व स्वतंत्रता सेनानियों से भेंट।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी : बिजनौर, मुजफ्फरनगर 28 जनवरी : बदायूं, कासगंज 29 जनवरी : जालौन, कानपुर देहात 30 जनवरी : आगरा, मैनपुरी 31 जनवरी : मेरठ, हापुड़

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 27 जनवरी : हापुड़ 28 जनवरी : आगरा 29 जनवरी : बिजनौर 30 जनवरी : बरेली 31 जनवरी : मैनपुरी

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा 27 जनवरी : अलीगढ़ 28 जनवरी : मुरादाबाद 29 जनवरी : हापुड़, मेरठ 30 जनवरी : शाहजहांपुर

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह 27 जनवरी : मेरठ 28 जनवरी : गाजियाबाद 29 जनवरी : अलीगढ़ 30 जनवरी : मथुरा 31 जनवरी : आगरा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 29 जनवरी : मेरठ 30 जनवरी : आगरा

chat bot
आपका साथी