UP By Elections Result 2020: BJP की जीत पर बोले CM योगी- मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर

UP By Elections Result 2020 उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 10:12 PM (IST)
UP By Elections Result 2020: BJP की जीत पर बोले CM योगी- मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए जनता को दिया धन्यवाद

लखनऊ, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों में हुए उपचुनावों में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर लगाकर 'मोदी है तो मुमकिन है' नारे को चरितार्थ किया है। यूपी की सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम ने कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि यह जीत बेहतरीन 'टीम वर्क' का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने टीम भावना से कार्य किया। संगठन व सरकार का शानदार समन्वय भी देखने को मिला।

पचुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन एक टीम के रूप में कार्य कर रही है। कोरोना काल में जनता को बचाने के लिए सरकार के स्तर पर किए गए प्रयास हों या फिर संगठन ही सेवा है, इस संकल्प के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो शानदार कार्य किया है, आज उसका परिणाम उपचुनाव के परिणाम के रूप में सभी के सामने आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों के अपने प्रदर्शन को दोहराया है। यह संकेत हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत का अंतर 17000 से 32000 तक है। भाजपा के आगे विपक्ष कहीं ठहर नहीं पाया। उन्होंने कहा कि जनता के आभार व्यक्त करता हूं कि वे मतदान के लिए आगे आए। उन्होंने पूरी टीम को इस जीत के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश मे शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार में सभी कयासों को दूर करते हुए और उपचुनावों के परिणाम ने फिर साबित कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है। वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा के साथ ही समाज के हर तबके की चिंता को लेकर उठाये गए कदमों पर जनता ने मुहर लगाई है।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा को अपना अमूल्य आशीर्वाद देने के लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, जिनके परिश्रम की पराकाष्ठा के परिणाम स्वरूप प्रदेश की सात में से छह सीटों पर कमल खिला है। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी की लोकप्रियता के चलते और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के परिश्रम के चलते शानदार परिणाम मिला है। भाजपा के कार्यकर्ता जानदार और शानदार हैं। कार्यकर्ताओं को मैं नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूं। योगी जी ने 24 घंटे परिश्रम कर प्रदेश के हर नागरिक की चिंता की। बिहार की जीत के लिये भी केंद्रीय नेतृत्व को बधाई।

Unki (Akhilesh Yadav) Diwali ka diwala nikal gaya hai. He was accusing BJP. 'Gunda raj', 'Mafia raj', 'Jungle raj' will never come to Uttar Pradesh, there is 'Ram rajya' here & that is what it'll be. This (trends) is a clear message: KP Maurya, UP Dy CM on #UttarPradesh by-poll pic.twitter.com/cL8S6K3104

— ANI UP (@ANINewsUP) November 10, 2020

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो बीजेपी पर अनर्गल आरोप लगा रहे थे उनकी दीवाली का दीवाला निकल गया। उन्होंने कहा कि 'गुंडा राज', 'माफिया राज', 'जंगल राज' कभी भी उत्तर प्रदेश में नहीं आएगा। यहां 'राम राज्य' है और यही होगा। उपचुनाव के परिणाम यही संकेत दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी