यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव का पदाधिकारियों को निर्देश, विपक्ष के बेजा सवालों से जनता में भ्रम न बनने दें

भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लॉकडाउन-तीन में पार्टी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 04 May 2020 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2020 10:56 PM (IST)
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव का पदाधिकारियों को निर्देश, विपक्ष के बेजा सवालों से जनता में भ्रम न बनने दें
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव का पदाधिकारियों को निर्देश, विपक्ष के बेजा सवालों से जनता में भ्रम न बनने दें

लखनऊ, जेएनएन।  भारतीय जनता पार्टी  (BJP)  के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लॉकडाउन-तीन में पार्टी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाने के साथ विपक्ष द्वारा उठाए जा रहें बेजा सवालों से जनता में भ्रम न बनने देने के निर्देश दिए। प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व क्षेत्रीय अध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंसिंग में राहत व सेवा कार्यों की समीक्षा भी की। वहीं संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने राहत कार्यों के साथ ही बचाव उपाय अपनाने व प्रचारित करने पर जोर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद प्रदेशीय नेतृत्व ने जिला व क्षेत्रीय स्तर तक उनका संदेश प्रसारित किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का कहना था कि आम जनजीवन सामान्य करने के लिए लॉकडाउन को कुछ रियायतों के साथ दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। आपदा की इस घडी में झूठ और फरेब की ओछी राजनीति करने वालों को सोशल मीडिया के जरिए बेनकाब करना होगा। 

आज @BJP4UP के सभी क्षेत्रीय एवं जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। pic.twitter.com/m3YqGCXT4U

— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) May 4, 2020

वहीं, संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को राहत व सेवा कार्यो के साथ आम जनता में संक्रमण से बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार पूरी गंभीरता से करना होगा। लॉकडाउन में मिली छूट का मतलब कोरोना संकट की समाप्ति न समझा जाए। कार्यकर्ताओं को इस वैश्विक आपदा के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के क्रम में विधि व व्यापार प्रकोष्ठ और स्थानीय निकाय अध्यक्षों से भी संवाद किया गया।

chat bot
आपका साथी