UP BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- कृषि विधेयक क्रांतिकारी, किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियां किसानों को आत्मनिर्भर और अपनी मर्जी का मालिक होते नहीं देखना चाहती हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 08:43 PM (IST)
UP BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- कृषि विधेयक क्रांतिकारी, किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष
UP BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- कृषि विधेयक क्रांतिकारी, किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष

लखनऊ, जेएनएन। संसद में पारित कृषि विधेयकों को किसान हित में क्रांतिकारी फैसला करार देते हुए उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियां किसानों को आत्मनिर्भर और अपनी मर्जी का मालिक होते नहीं देखना चाहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेें बनी सरकार गत छह वर्ष से किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में लगातार काम कर रही है परंतु विपक्ष माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटा है।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कृषि विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलायी जा रही भ्रांतियों के बारे में स्थिति स्पष्ट की। साथ ही कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि पहली बार किसान को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति तथा अपनी फसल के भंडारण व कहीं भी बिक्री करने की आजादी मिली है।

स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी सरकार द्वारा अब तक किसान हित में किए कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करना, किसान सम्मान निधि, किसान मान धन योजना, कृषक उत्पादन संगठन, फसल बीमा योजना, सौर ऊर्जा तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक लाख करोड़ रुपये का फंड स्थापित करना जैसे कदम आजादी के बाद पहली बार उठाए गए हैं। स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेें बनी सरकार गत छह वर्ष से किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में लगातार काम कर रही है परंतु विपक्ष माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटा है।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंजाब में आज भी किसानों के बैंक खातों में सीधे धनराशि नहीं भेजी जाती है। कांग्रेस शासन में किसानों को लेकर बड़ी बड़ी बातें हुईं परंतु बरगलाने के अलावा कुछ नहीं मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने यूपीए सरकार में 2013-14 के दौरान अपनी राज्य सरकारों कर्नाटक, असम, मेघालय, हिमाचल और हरियाणा में फल व सब्जी उत्पादक किसानों के साथ धोखा किया था। कांग्रेस का दोहरा चरित्र है कि अपने घोषणापत्र में कृषि सुधारों की बात करती है परंतु संसद में सुधारों का विरोध करती है।

chat bot
आपका साथी