राज कुमार पाल प्रतापगढ़ से अपना दल (एस) प्रत्याशी, भाजपा ने गठबंधन को दी एक सीट

रविवार दिन भर माथापच्ची के बाद अपना दल (एस) ने देर रात अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया। प्रतापगढ़ में राज कुमार पाल भाजपा के जिला मंत्री रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 09:19 AM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 09:54 AM (IST)
राज कुमार पाल प्रतापगढ़ से अपना दल (एस) प्रत्याशी, भाजपा ने गठबंधन को दी एक सीट
राज कुमार पाल प्रतापगढ़ से अपना दल (एस) प्रत्याशी, भाजपा ने गठबंधन को दी एक सीट

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा उप चुनाव के लिए रविवार को सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम की अंतिम सूची जारी कर दी। भाजपा के बाद उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने प्रतापगढ़ सीट पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए राज कुमार पाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा 11 में से दस सीटों पर लड़ रही है।

रविवार दिन भर माथापच्ची के बाद अपना दल (एस) ने देर रात अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया। प्रतापगढ़ में राज कुमार पाल भाजपा के जिला मंत्री रहे हैं। उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। भारतीय जनता पार्टी ने यह सीट सहयोगी अपना दल (एस) के लिए छोड़ी थी।

राज कुमार पाल अति पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें प्रत्याशी बनाकर अपना दल (एस) ने अति पिछड़ा कार्ड खेला है। प्रतापगढ़ सीट के प्रत्याशी की रेस में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ प्रतापगढ़ के राजा अनिल सिंह के नाम भी काफी चर्चा में थे। विधानसभा की जिन 11 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं, उनमें से प्रतापगढ़ सीट अपना दल (एस) के विधायक रहे संगमलाल गुप्ता के इस्तीफे के कारण खाली हुई है।

संगमलाल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अपना दल (एस) के टिकट पर विधायक चुने गए थे। सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रतापगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया और वह सांसद निर्वाचित हुए। लिहाजा अपना दल (एस) प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर अपना दावा जता रहा था। इसे देखते हुए भाजपा ने प्रतापगढ़ सीट उसके लिए छोड़ दी।  

chat bot
आपका साथी