एम्स को लेकर राजनीति करना, यह पूर्वांचल की जरूरतः स्मृति

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी गोरखपुर एयर पोर्ट पर पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं नें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वह गोरखपुर विवि के संवाद भवन में रात बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 27 May 2016 04:43 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2016 07:04 PM (IST)
एम्स को लेकर राजनीति करना, यह पूर्वांचल की जरूरतः स्मृति

लखनऊ। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी गोरखपुर एयर पोर्ट पर पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं नें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ईरानी ने भाजपा यहां कहा कि एम्स पर राजनीति करना गलत है। यह पूर्वांचल की जरूरत है। इससे पहले वह सर्किट हाउस में कार द्वारा पहुंचीं। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद दिग्विजयनाथ पीजी कालेज में शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वह गोरखपुर विवि के संवाद भवन में रात बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित कर रहीं हैं। ईरानी रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगी। अगले दिन वह यहां भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

एम्स पूर्वांचल की जरूरत

स्मृति ईरानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एम्स पर राजनीति करना अमानवीय है। मैं खुद मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में जा चुकी हूं। वहां के हालत से वाकिफ हूं। मैं भी दो बच्चों की मां हूं। लिहाजा जिन माताओं के बच्चे भर्ती होते हैं या जिनकी कोख सूनी होती है उनके दर्द को समझ सकती हूं। यकीन करिए गोरखपुर में एम्स भी बनेगा और नया खाद कारखाना भी लगेगा। यह सब उसी कैंपस में होगा जहां दो साल पूर्व चुनावी रैली के लिए नरेंद्र मोदी को केंद्र की उस समय की कांग्रेस सरकार ने मना कर दिया था। शीघ्र ही उसी कैंपस में प्रधानमंत्री के रूप में मोदी इनका शिलान्यास करेंगे। वह गोरखपुर विवि के संवाद भवन में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।

chat bot
आपका साथी