Lockdown in Lucknow: लखनऊ में किशाेरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

लॉकडॉउन में लखनऊ शर्मसार हुआ एक किशोरी के साथ दुष्कर्म दूसरी के साथ छेड़छाड़ गिरफ्तार हुए आरोपित।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 11 Apr 2020 01:45 PM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 07:27 AM (IST)
Lockdown in Lucknow: लखनऊ में किशाेरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Lockdown in Lucknow: लखनऊ में किशाेरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ, जेएनएन। शहर में लॉक डॉउन के बावजूद दो दबंगों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवकों ने घर से निकली एक किशोरी को हवस का शिकार बनाया और घटना को अंजाम देकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद बच्चियां डरी सहमी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती बताई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में अतुल उर्फ बाबा व अतुल कुमार हैं।

यह है मामला

गोमतीनगर जुग्गी झोपड़ी निवासी एक मजदूर की 16 वर्षीय और उसके पड़ोसी की बेटी शाम को एक साथ टहलने के लिए पास के मैदान में गई थी। इसी दौरान इलाके में रहने वाले दो युवक अतुल उर्फ बाबा व अतुल कुमार वहां आ गये, दुष्कर्म किया। बाबा एलएलबी का छात्र है और अतुल कुमार ई ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है। जब किशोरियों ने इसका विरोध करते हुए चिल्लना शुरू किया तो आरोपी युवक उनको जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अतुल उर्फ बाबा ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, अतुल कुमार ने उसकी सहली के साथ छेड़खानी की। बाद में दोनों किशोरियां किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। राजाराम ने गोमतीनगर थाने पहुंच कर अतुल उर्फ बाबा व अतुल कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। 

रिटायर्ड महिला सचिवालयकर्मी के खाते से निकाले एक लाख 

साइबर जालसाजों ने एक रिटायर्ड महिला सचिवालयकर्मी के खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिये। पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक अभी जालसाजों का पता नहीं चल सका है। 

दयाल रेजीडेंसी फैजाबाद रोड निवासी युगल किशोर सक्सेना की पत्नी रेखा सक्सेना इसी वर्ष 31 मार्च को सचिवालय से रिटायर्ड हुई हैं। उनका सचिवालय परिसर शाखा एसबीआइ में अकॉउंट हैं। 28 मार्च को उनके मोबाइल फोन पर एक जालसाज ने फ़ोन किया। उसने खुद को जवाहर भवन ट्रेजरी विभाग से बताया। कहा आपको अपना सरकारी मोबाइल फोन चालू रखने के लिये ओटीपी बताना होगा। उन्होंने ओटीपी बता दिया, इसके बाद उनके खाते से 1 लाख रुपये उड़ा दिये गये। 

chat bot
आपका साथी