परिवार में विवाद के बाद झील में कूदा युवक, बचाने भाई ने भी लगा दी छलांग-गोताखोरों ने निकाले शव

लखनऊ के गोमतीनगर के तखवा गांव का मामला। कहासुनी के बाद कठौता झील में कूदा युवक। गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए शव।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 10:56 AM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 11:56 AM (IST)
परिवार में विवाद के बाद झील में कूदा युवक, बचाने भाई ने भी लगा दी छलांग-गोताखोरों ने निकाले शव
परिवार में विवाद के बाद झील में कूदा युवक, बचाने भाई ने भी लगा दी छलांग-गोताखोरों ने निकाले शव

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में परिवार में विवाद के बाद एक युवक सुबह आठ बजे करीब कठौता झील में कूद गया। उसे बचाने के लिए भाई भी कूदा। घटना के दौरान दोनों झील में ही डूब गये। शो सुनकर मौके पर लोग दौड़े। परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। 

कहासुनी के बाद कूदा 

मामला गोमतीनगर के तखवा गांव का है। यहां के निवासी अविनाश कुमार यादव अपने परिवारीजनों से कहासुनी के बाद कठौता झील में कूद गया। भाई को डूबता देख बचाने के चक्कर में तेजकुमार भी झील में कूदा। घटना के दौरान दोनों झील में ही डूब गये। दो बेटों के डूबने की सूचना से पिता जगन्नाथ यादव सदमे में हैं।

वहीं, इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक, अविनाश का परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद वह झील में कूद गया।दोनों भाइयों को खोजने के लिए गोताखोर लगाये गये। घंटों की तलाश के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। अविनाश कपड़े की दुकान पर काम करता था, जो लॉकडॉउन में घर पर ही था। वहीं तेजकुमार एक अधिकारी का चालक था।

chat bot
आपका साथी