माइक्रो सर्जरी से वोकल कॉर्ड से निकाली गांठ

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। बलरामपुर अस्पताल में माइक्रो लै¨रजियल सर्जरी शुरू हो गई है। शुक्रवा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 03:50 PM (IST)
माइक्रो सर्जरी से वोकल कॉर्ड से निकाली गांठ
माइक्रो सर्जरी से वोकल कॉर्ड से निकाली गांठ

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। बलरामपुर अस्पताल में माइक्रो लै¨रजियल सर्जरी शुरू हो गई है। शुक्रवार को एक 24 वर्षीय युवक के वोकल कॉर्ड से डॉक्टरों ने गांठ निकाली।

चिनहट निवासी फैजल (24) की आवाज में पांच-छह महीनों से बदलाव आ गया था। यही नहीं अधिक देर बात करने में उसकी आवाज बंद हो रही थी। ऐसे में उन्होंने बुधवार को बलरामपुर अस्पताल के ईएनटी विभाग में दिखाया। ईएनटी सर्जन डॉ. हिमांशु ने जांच में फैजल के लै¨रग (स्वर यंत्र) के वोकल कॉर्ड में गांठ की पुष्टि की। इसके बाद शुक्रवार को डॉ. हिमांशु व डॉ. प्रांजल ने माइक्रो लै¨रजियल सर्जरी करने का फैसला किया। डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से 45 मिनट में गांठ निकाल दी। वहीं ट्यूमर की आशंका होने पर जांच के लिए सैंपल भेज दिया। इस सर्जरी को फाइन सर्जरी भी कहते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक प्राइवेट में 50 हजार रुपये में होने वाली सर्जरी फैजल की मुफ्त में की गई है।

बलरामपुर अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में कुल चार मरीजों की माइक्रो लै¨रजियल सर्जरी की गई। सभी मरीजों के ऑपरेशन सफल रहे। इसके बाद निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने नई विधि से सर्जरी शुरू होने की जानकारी दी। डॉक्टरों ने लोगों को आगाह किया कि यदि आवाज में बदलाव आए, शब्द स्पष्ट न निकले, बोलते-बोलते आवाज बंद हो तो तुंरत जांच कराएं। यह लै¨रग ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं। बलरामपुर अस्पताल में माइक्रो लै¨रजियल सर्जरी शुरू हो गई है। शुक्रवार को एक 24 वर्षीय युवक के वोकल कॉर्ड से डॉक्टरों ने गांठ निकालीबलरामपुर अस्पताल में माइक्रो लै¨रजियल सर्जरी शुरू हो गई है। शुक्रवार को एक 24 वर्षीय युवक के वोकल कॉर्ड से डॉक्टरों ने गांठ निकाल।

chat bot
आपका साथी